हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

OTT Release: Netflix और Jio Cinema पर देखें ये 6 फिल्में-सीरीज, वीकेंड होगा मजेदार

OTT Friday Relese: दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज देने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की गई हैं। वहीं कुछ सीरीज रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर…

विज्ञापन
OTT Friday Release.

OTT Friday Release: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। पिछले हफ्ते भी कई सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री ली जिन्होंने दर्शकों का  काफी मनोरंजन किया था। अब शुक्रवार को वीकेंड मजेदार बनाने के लिए कुछ और फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की गई हैं। ये आपके वीकेंड को काफी मजेदार बना देंगी। वहीं कुछ सीरीज रिलीज होने की कगार पर हैं।

अगर आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ नई और दिलचस्प कहानियों की तलाश में हैं तो समझ लीजिए कि आपकी विश पूरी हो चुकी है। चलिए फटाफट जान लेते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कौन-कौन सी आने वाली हैं।

क्लास 95: द पॉवर ऑफ ब्यूटी

यंग और स्वाभिमानी महिला पर आधारित वेब सीरीज ‘क्लास 95: द पॉवर ऑफ ब्यूटी’ आज शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। ये सीरीज आपको काफी पसंद आएगी। इसे देखना बिल्कुल न भूलें।

विज्ञापन

हिस थ्री डॉटर्स

वेब सीरीज ‘हिस थ्री डॉटर्स’ की कहानी तीन बहनों पर आधारित है, जो अपने पिता की मिलकर देखभाल करती हैं। जब उनके पिता की तबीयत बिगड़ जाती है, तो उसकी वजह से तीनों न्यूयॉर्क एक साथ आती हैं। यहां वो सिचुएशन को कैसे संभालती हैं ये देखना दिलचस्प है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट बड़े हैं तो क्या इन्हें काटकर रख दूं? Surabhi के बोल्ड स्टेटमेंट से फेसबुक पर छिड़ी बहस

विज्ञापन

द पेंगुइन

साल 2022 की ‘द बैटमैन’ पर बेस्ड सीरीज ‘द पेंगुइन’ भी चर्चा में बनी हुई है। थ्रिल से भरपूर इस सीरीज को जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज की कहानी कार्मिन फाल्कोन की मौत के बाद ओसवाल्ड कोबल पॉट की जर्नी पर बनी हुई है।

ला मेसन

एक फेमस फैशन डिजाइनर विंसेट लेडू के ऊपर बुनी गई कहानी जिसका नाम ‘ला मेसन’ है, वो कंट्रोवर्सी से भरे वीडियो के वायरल होने से चर्चा में आ गया। इस सीरीज का लुत्फ आप एप्पल टीवी पर उठा सकते हैं। इसे आज ही रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। शो की स्टार कास्ट वही है लेकिन इस बार दर्शकों को कॉमेडी की डोज सिर्फ और सिर्फ शनिवार को मिलेगी। शनिवार को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

जो तेरा है वो मेरा है

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल स्टारर एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ भी आज जियो सिनेमा पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को वीकेंड पर देखकर आप वीकेंड को शानदार बना सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola