Asim Riaz Controversy: आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के सेलिब्रिटी बेस्ड स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आसिम और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के बीच हुआ झगड़ा नेशनल टीवी पर देखने को मिला। इस लड़ाई के बाद आसिम रियाज की इमेज की बैंड बज गई। जिस तरह से उन्होंने शो के होस्ट से बात की और जैसे उन्होंने बर्ताव किया सभी लोगों ने उनकी आलोचना की थी।
नियति फतनानी ने आसिम को लेकर दिया बयान
सोशल मीडिया पर भी आसिम रियाज की इस मामले पर जमकर ट्रोलिंग हुई है। हालांकि, बाद में एक्टर की तरफ से सफाई में ये कहा गया कि चैनल ने पूरा क्लिप नहीं दिखाया और कई वीडियो सामने ही नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि एपिसोड में सारी चीजें सामने नहीं आईं और बहुत कुछ काट दिया गया है और दूसरी तरफ फेवर किया गया है। अब आसिम रियाज के इन दावों पर उनकी को-कंटेस्टेंट और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी (Niyati Fatnani) ने चुप्पी तोड़ी है और उनका पर्दाफाश किया है।
किसकी थी गलती?
नियति का कहना है कि सेट पर बहुत ज्यादा बदतमीजी हुई थी आसिम की तरफ से। अब सब कुछ क्यों नहीं दिखाया गया इसका कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘शो स्टंट्स के बारे में है तो स्टंट्स के लिए भी फुटेज दिखाना है। उन्हें एक टाइम ड्यूरेशन में सब कुछ दिखाना है कि किसको कितना टाइम देना है। उनको स्टंट्स भी अच्छी तरह से दिखाने हैं। इसलिए उन्होंने ज्यादा ड्रामा दिखाया नहीं लेकिन अगर वो दिखाते तो… उन्हें दिखाना चाहिए था यूट्यूब पर तो पता चल जाता।’
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi के हाथ से Ameesha Patel के कारण छूट गई थी पहली फिल्म, गुस्से में क्या करते थे एक्टर?
एक्ट्रेस ने निकाला आसिम का कसूर
अब नियति फतनानी की बातों से तो साफ लग रहा है कि सेट पर गलती आसिम रियाज की थी और उनकी ट्रोलिंग यूं ही बेवजह नहीं हुई है। आसिम रियाज चैनल और मेकर्स पर जो आरोप लगा रहे हैं वो झूठे हैं। नियति के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के बाकि कंटेस्टेंट्स भी आसिम रियाज के खिलाफ ही बयान देते नजर आ चुके हैं। अब देखना होगा इसपर एक्टर कैसे रिएक्ट करते हैं?
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines