'ब्रेक चाहिए था…', 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बीच मुंबई से भाग गए थे सनी देओल, बताया क्यों लिया था ऐसा फैसला

Sunny Deol On Border 2 Success: सनी देओल ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस को लेकर बात की. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद सनी ने बताया कि इसके शूट के बाद वह मुंबई से गायब हो गए थे.

Sunny Deol On Border 2 Success

'बॉर्डर 2' की रिलीज के बीच मुंबई से भाग गए थे सनी देओल (File Photo)

विज्ञापन

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 26 जनवरी, 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसमें सनी के साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम रोल में थे. फिल्म थिएटर में रिलीज होते ही छा गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है लेकिन इसकी सफलता का स्वाद चखने के बजाय एक्टर मुंबई से दूर चले गए थे. इस बात का खुलासा अभिनेता ने खुद किया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, सनी देओल ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई से बात की. इस दौरान एक्टर ने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर बात की और उस किस्से के बारे में बताया जब वह मुंबई से गायब हो गए. सनी ने बताया, ‘बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद मैंने तय किया कि मैं ब्रेक लूंगा. मैं मुंबई से मनाली भाग गया. वहां स्नो हो रही थी और मैं खूब एन्जॉय किया.’

विज्ञापन

ब्रेक के बाद भी फिल्म से कनेक्ट रहते थे सनी देओल

इसके साथ ही सनी देओल ने बताया कि वह ब्रेक के दौरान भी फिल्म से जुड़े रहते थे. एक्टर ने कहा, ‘मैंने बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग अरेंज की. इसमें ऑडियंस के साथ ही आर्मी पर्सनल भी शामिल थे.’ इस दौरान सनी देओल ने एक किस्सा भी बताया, ‘एक औरत उनके पास आई और बताया कि उसने दो बार मेरी फिल्म को देखा. मैंने उससे कहा- आजा फिर फोटो खींच ले.’ सनी कहते हैं, ‘हमने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन इसमें से कोई एक दर्शकों के दिल तक पहुंचती है तो ये स्पेशल फील कराता है.’

कैसी रही सनी देओल की ट्रिप?

वहीं, सनी देओल ने अपनी इस ट्रिप के बारे में भी बताया कि उनकी जर्नी यादगार रही है. उन्होंने कहा, ‘इस फेज के दौरान. मैं कई ढाबों, छोटे होटल्स पर रुका. यहां तक कि मैं उस लोकेशन पर भी गया जहां बॉर्डर शूट हुई थी. इससे मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं. जब भी मुझे टाइम मिला, मैं उन जगहों पर घूमा जहां पर मैंने पहले शूट किया था. हाल ही में मैं चंबल गया था, जहां पर मैंने डकैत की शूटिंग की थी. मैं जैसलमेर भी गया था जहां मैंने थनोट माता के दर्शन किए. इसके पहले मुझे वहां जाने का कभी मौका नहीं मिला था.’

विज्ञापन

300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’

बहरहाल, अगर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो मूवी 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. फिल्म ने इंडिया में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार रहा है. फिल्म दुनियाभर में 436 करोड़ तक पहुंच गई है. ये 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ