Khatron Ke Khiladi 15 Grand Finale: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का आगाज 1 अगस्त 2026 को हुआ था. यह शो इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. रोहित शेट्टी के इस शो का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है. शो के ग्रैंड फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. चलिए जानते हैं कि इस शो का ग्रैंड फिल्में कब और कहां देख सकते हैं.
आज होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ का ग्रैंड फिनाले
रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15′, जिसे ‘डर का नया दौर’ के नाम से भी लोग जानते हैं. इस शो का आखिरी एपिसोड 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला है. वहीं बता दे कि शो का यह स्पेशल एपिसोड को लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. दरअसल, शो का ग्रैंड फिनाले को दो भाग में दिखाया गया है. बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले का पहला भाग 3 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीम होने वाला है.
टॉप 5 में पहुंचे ये 5 कंटेस्टेंट
आपको बता दें कि कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ के ग्रैंड फिनाले में 5 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. जिसमें ऋत्विक धनजानी, करण वाही, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ओरी (ओरहान अवत्रामानी) शामिल हैं. हालांकि, शो के ग्रैंड फिनाले के पहले भाग वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक और हर्ष गुजराल शो के बाहर हो गए हैं. जिसके बाद 5 कंटेस्टेंट ने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की की है.
विनर को ट्रॉफी के साथ कितने रुपये की मिलेगी प्राइज मनी
अगर आप भी सर्च कर रहे हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो में जीतने वाले कंटेस्टेंट को ट्रॉफी के साथ कितने रुपये की प्राइज मनी मिल सकती है, तो खबरों ने अनुसार विनर को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट मिल सकती है. लेकिन अभी तक शो के पहले और दूसरे रनर-अप को क्या-क्या मिलने वाला है. इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यह शो 1 अगस्त 2026 को 13 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था, जो अब अपनी अंतिम चरम पर पहुंच गया है. आज यानी 04 अक्तूबर को शो को अपना विनर मिल जाएगा.