Bigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें गुल्लू की कैप्टेंसी पर उन्हीं के दोस्त सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

bigg boss 20 latest promo

गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने उठाए सवाल (Pic Credit- Instagram JioHotstar)

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जब से शुरू हुआ है तभी से चर्चाओं में बना हुआ है. आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शो में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए लड़कियों के बीच टास्क हुआ. इसमें उदिति सिंह और माही विज टास्क जीतकर कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में लड़कों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए टास्क होता दिखाई देगा. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों को गुल्लू की कैप्टेंसी के बारे में बताना है. कंटेस्टेंट्स को बताना है कि गुल्लू की कैप्टेंसी अच्छी थी या नहीं. इस दौरान गुल्लू के दोस्त भी उनके खिलाफ हो गए. चलिए जानते हैं प्रोमो में क्या कुछ देखने को मिला.

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

दरअसल बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को ‘रूम नंबर 20’ में बुलाया. कंटेस्टेंट्स को बताना था कि कैप्टन गुल्लू को अगली कैप्टेंसी में दावेदार बनना चाहिए या नहीं. इस दौरान जो गुल्लू को अगली कैप्टेंसी का दावेदार बनाना चाहते हैं उन्हें गुल्लू को लाल गुलाब देना था और जो नहीं चाहते हैं कि गुल्लू दावेदार बने उन्हें गुल्लू को ‘काला गुलाब’ देना था. इस दौरान गुल्लू के दोस्त भी उनके खिलाफ नजर आए. प्रोमो में देखने को मिला जो कंटेस्टेंट्स पहले गुल्लू को सपोर्ट कर रहे थे, वो भी अब गुल्लू की कैप्टेंसी पर सवाल उठाते नजर आए और उन्हें ‘काला गुलाब’ देते नजर आए.

विज्ञापन

दोस्तों ने उठाए सवाल

लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि गुल्लू को अमन गांधी, अरिश्फा खान, माही विज, उदिति सिंह और आम्रपाली दुबे ने काला गुलाब दिया. दरअसल इन सभी कंटेस्टेंट्स ने गुल्लू की कैप्टेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुल्लू ने अपनी कैप्टेंसी ठीक से नहीं निभाई है तो उन्हें कोई हक नहीं है कि वो अगली कैप्टेंसी के दावेदार बनें. इस पर गुल्लू भी खफा नजर आए. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि गुल्लू कैप्टेंसी के अगले दावेदार बनते हैं या नहीं. इसके साथ ही कैप्टेंसी के दावेदार बनने के लिए लड़कों के बीच भी टास्क देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेट

बता दें ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम शामिल हैं. वहीं कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ अरिश्फा खान और आसिफ खान इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं. 11 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अपकमिंग वीकेंड का वार में खत्म होने जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ