Merry Christmas, Guntur Kaaram, Captain Miller Day 3 Box Office Collection (early estimates): सिनेमाघरों में विजय सेतुपति, महेश बाबू और धुनष के बीच कांटे की टक्कर है। तीनों अपने आप में बड़े नाम है और ऐसे में तीनों की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आना बड़ा टकराव है।
हालांकि तीनों फिल्में अपने हिसाब से कमाई करने में लगी हुई है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कारोबार किया है?
‘मैरी क्रिसमस’ का कलेक्शन
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन ठीक-ठाक कमाई की है। Sacnilk.com की मानें तो इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरुआती अनुमान है और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 9.65 करोड़ रुपये हो जाएगी।
https://www.instagram.com/reel/C18tEPloQXN/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dd19ebc5-ce2c-4641-868f-c6832db55add
‘गुंटूर करम’ ने की इतनी कमाई
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ अपनी रिलीज के पहले दिन से शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन (शुरुआती अनुमान) 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की टोटल कमाई अब 69.10 करोड़ रुपये हो जाएगी। कमाई के मामले में धुनष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन अच्छी कमाई की है।
‘कैप्टन मिलर’ ने किया इतना कारोबार
फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कारोबार 23.40 करोड़ रुपये हो जाएगा। बता दें कि ये तीनों ही फिल्मे एक दिन रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तीनों सितारों में बड़ा टकराव देखने को मिला। हालांकि कमाई के मामले में महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ सबसे आगे चल रही है।
तीनों फिल्मों में कांटे की टक्कर
अभी तक आए आंकड़ो के आधार पर इस फिल्म को पछाड़ पाना बाकी दो फिल्मों के लिए मुश्किल लग रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये दोनों फिल्म ‘गुंटूर करम’ को पछाड़ पाएंगी या फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘गुंटूर करम’ राज करेगी।