KL Rahul Birth Day With Wife Athiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल इस साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रही।
अब ये कपल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। शादी के बाद क्रिकेटर अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे, जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
केक काटते हुए केएल की फोटोज आई सामने
बता दें कि क्रिकेटर के एक दोस्त ने केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया के साथ जन्मदिन मनाने वाली फोटोज को साझा किया है। इन फोटोज में केएल पत्नी अथिया के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान केएल राहुल कैजुअल स्ट्राइप्ड टी-शर्ट और डेनिम्स पहने हुए नजर आए और अथिया ने भी पति के साथ ट्विनिंग की और इस दौरान एक्ट्रेस स्ट्राइप्ड जंपसूट में दिखीं।
सुनील शेट्टी ने लिखा शानदार कैप्शन
इतना ही नहीं बल्कि सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद केएल और अथिया के अनसीन फोटोज को शेयर किया है और राहुल को जन्मदिन की बधाइंया दी है। साथ ही सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है कि- “आप हमारे जीवन में धन्य हैं… जन्मदिन मुबारक हो बाबा।” वहीं, अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल के जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- “जन्मदिन मुबारक हो भाई।”
आईपीएल के बाद होगा रिसेप्शन
बता दें कि एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी और दोनों एक-दूजे के हो गए थे। शादी के बाद कपल की शादी के फोटोज और वीडियो ने खूब इंटरनेट पर तहलका मचाया। साथ ही सुनील ने बताया था कि अथिया और राहुल का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा और कहा था कि- अथिया-केएल राहुल के रिस्पेशन में कई बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया जाएगा। वहीं, अब सभी को कपल के ग्रैंड रिस्पेशन का इंतजार है।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines