पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का आज अचानक निधन हो गया है, जिसकी वजह से  एक्टर के फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव में हुआ.

nana patekar

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (PIC- ANI)

हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. नाना के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी बड़ा झटका लगा है. दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ एक अच्छे दिल के इंसान भी थे.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव में किया गया. एक्टर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की हस्थियां भी शामिल हुई. दरअसल, नाना का पार्थिव शरीर जैसे ही पुणे स्थित प्रसिद्ध फार्महाउस ‘नानाची वाड़ी’ लाया गया एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए परिवार के लोगों के साथ-साथ फैंस और करीबी रिश्तेदार भी आ गए हैं. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का इस फार्महाउस से खास लगाव भी रहा है. 

विज्ञापन

नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने के लिए सिनेमा जगत से ही नहीं बल्कि राजनीति दल के लोग भी पहुंचे थे. एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए  डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे शामिल हुए थे, तो वहीं बॉलीवुड से एक्टर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा और जैकी श्रॉफ नजर आए हैं. वहीं नाना के करीबी दोस्त और मशहूर कलाकार प्रवीण तराडे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. 

विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ दी गई नाना को विदाई

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव नानाजी वाडी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया है. नाना आज हमारे बीच भले ही नहीं रहे. लेकिन आज भी उनका निभाया हुआ किरदार करोड़ों दिलों में जिंदी है. दरअसल, एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी लोग नाना के गांव डोंजे पहुंचे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ