कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दायर की याचिका, कोर्ट से मांगी Personality Rights की सुरक्षा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अश्लील और AI कंटेंट हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस ने याचिका में कहा कि इस तरह के AI और अश्लील कंटेंट के कारण उनकी छवि को भारी नुकसान हो रहा है.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दायर की याचिका. (PIC-kanganaranaut. Instagram)

मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर मौजूद AI से बने अश्लील कंटेंट को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस ने साफ किया है कि इस तरह के कंटेंट से उनकी छवि को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है और ये उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन भी है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि कंगना रनौत ही नहीं इससे पहले कई एक्ट्रेस ने भी Ai कंटेंट को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया चुकी हैं. वहीं अब कंगना ने भी अश्लील कंटेंट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. दरअसल, कोर्ट में कंगना के वकील ने अश्लील कंटेंट, फर्जी खबरों और AI से तैयार कंटेंट का मुद्दा उठाया है, जिसमें कंगना के नाम से कई तरह के गलत बयान को जोड़ा गया है.

विज्ञापन

कंगना की टीम ने क्या कहा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की टीम ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग सिर्फ कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन कंटेंट और अश्लील कंटेंट हटाने तक सीमित है.वहीं एक्ट्रेस की टीम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ये राहत मीम्स को लेकर नहीं की गई है. कंगना के वकील ने यह भी साफ किया है कि ऑनलाइन कंगना से जुड़े कई मीम्स के साथ आपत्तिजनक या व्यंग्यात्मक कंटेंट भी अवेलेबल हैं. लेकिन फिलहाल इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की मांग नहीं की गई है.

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना की अश्लील कंटेंट वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विकास महाजन ने एक्ट्रेस को Personality Rights की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर बात करते हुए प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किया दिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा.  

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी एक अलग याचिका पर भी बात की और अंतरिम आदेश पारित करने की भी बात की है. फिलहाल हाल उस मामले में पर कोर्ट ने समन भी जारी कर दिया है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ