'ईविल डेड…', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; शॉकिंग रिएक्शन वाला VIDEO वायरल

Tanushree Dutta Viral Video: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधर पर शॉकिंग बयान दिया है. उन्होंने एक्टर को अहंकारी बताया और कहा दिया कि नाना पाटेकर ने उनके साथ अति कर दी थी, जिसकी वजह से ईश्वर ने ही उनके प्राण को हर लिया है.

Tanushree Dutta Viral Video

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पहले कई तरह के विवाद रहे हैं. Image credit- Instagram

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक जताया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ तनुश्री दत्ता का शॉकिंग रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है. बयान देते हुए एक्ट्रेस नाना पाटेकर के निधन पर खुश नजर आईं और बेबाकी से उन पर खुद के द्वारा लगाए आरोपों पर कायम रहीं. इतना ही नहीं, तनुश्री दत्ता ने शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहा कि नाना पाटेकर ने उनके साथ अति कर दी थी, जिसकी वजह से ईश्वर ने ही उनके प्राण को हर लिया है. इसके अलावा, तनुश्री ने एक्टर को अहंकारी भी बता दिया और सभी लोगों को हैरान कर दिया. बता दें एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पहले कई तरह के विवाद रहे हैं. इसलिए उनके रिएक्शन का दूसरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर को लेकर रिएक्शन

तनुश्री दत्ता 8 अक्टूबर के दिन लखनऊ के एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया था, लेकिन जब मीडिया ने उनसे पहले लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस आज भी अपने आरोपों पर कायम नजर आईं. उन्हें आगे कहा कि मैं आज भी अपने आरोपों पर कायम हूं वो 10 जन्म भी ले लें… आरोप की बात नहीं है. जो सच है वो सच है. मेरी प्राइम विटनेस ने उसी दिन एफिडेविट वापस ले ली, क्योंकि कोर्ट में पहले ही एफिडेटिव कोर्ट में सब्मिट हो जाता है.

विज्ञापन

‘इविल डैड’ कहने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का जब पहला रिएक्शन सामने आया था तो उसमें उन्होंने ‘इविल डैड’ जैसे शब्द इस्तेमाल किए थे. ऐसे में इस पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है, जिस परेशानियों से मैं गुजरी हूं ना तो मेरे लिए तो वो इविल डैड ही है. मेरे परस्पेक्टिव से देखें जो विक्टिम रहा है, जिसको परेशान किया गया. मुझ पर कितना प्रेशर डाला गया है. मेरे केस को वापस लेने के लिए फिर वापस नहीं लिया. मुझे लालच दिया गया. मेरी गाड़ी के ब्रेक काटे गए. मैं जिस परेशानियों से गुजरी हूं ना वो मेरे लिए इविल डैड ही है. बाकी सबका अपना अलग- अलग नजरिया हो सकता है.

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद क्या था?

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़ा विवाद काफी पुराना है. बता दें, नाना पाटेकर के ऊपर तनुश्री दत्ता ने गलत व्यवहार किए जाने को लेकर आरोप लगाए थे. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद, तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. हालांकि, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ