थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय देवगन की फिल्म को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है.
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? (PIC- Sacnilk)
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) नेशनल होलीडे यानी 2 अक्बटूर को रिलीज किया गया था. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. यह फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त है. इस मूवी ने कमाई के मामले में भी कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन में धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. इस मूवी में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.
दरअसल, दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को अजय के फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं 7 साल के लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वहीं नेशनल हॉलिडे के मौके पर फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज कर दी गई है. यह मूवी रिलीज होते ही दर्शकों की फेवरेट बन गई है. इस मूवी को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
विज्ञापन
हालांकि, अब फैंस भी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म फाइनल हो गया है. फिल्मीबीट के मुताबिक अनुसार ‘दृश्यम:द कनक्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है. लेकिन फिल्म मेकर्स मूवी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.