अजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा, 7 वें दिन कमाए इतने रुपये
अजय देवगन मल्टीस्टारर फिल्म दृश्यम 3 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती ही दर्शकों को अपनी कहानी से हैरान कर रही है. मूवी को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो चुके हैं, चलिए जानते हैं कि मूवी ने 7वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.
Drishyam 3 ने 7 वें दिन कमाए इतने करोड़ (PIC-IMDb)
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं, वहीं अब ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस यह जानना चाहते हैं कि मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
विज्ञापन
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अलाहवत की फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की हिंदी रीमेक है. हालांकि, निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म दृश्यम 3 को ओरिजिनल मूवी से काफी अलग और शानदार बनाया है. इस मूवी का क्लाइमैक्स काफी जबरदस्त है, जो आपको आखिरी तक स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देने वाली है.
विज्ञापन
‘दृश्यम 3’ ने 7वें दिन कितने का किया बिजनेस
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था. इस फिल्म ने तीसरे दिन 61.00 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ मंडे टेस्ट में भी पास हुई और चौथे दिन 21.00 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया था. इस मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 7वें दिन 13.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने 7 दिनों में 245.50 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. वहीं फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 294.60 करोड़ का कारोबार किया है. दृश्यम 3 ने दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन में 383.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में तैयार की गई फिल्म ‘दृश्यम 3’ दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है. इस मूवी अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और इशिता दत्ता जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. बता दें कि दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, तो वहीं मूवी का दूसरा पार्ट सात साल के इंतजार के बाद साल 2022 में जारी किया गया था, जिसने फिल्म के अगले पार्ट के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. हालांकि, 4 साल के इंतजार के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज कर दी गई है. आपको बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.