एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 3′ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हालांकि, फिल्म इंडियन 2’ फैंस के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, इसके बावजूद फिल्म के अगले भाग का लोग इंतजार कर रहे है. अगर आप भी कमल हासन की फिल्म इंडियन 3 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, इस मूवी का पोस्ट-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है. एक्टर एक बार फिल्म अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले है. कमल एक बार फिर सेनापति के किरदार में नजर आने वाली है.
‘इंडियन 3’ फिल्म को लेकर आया अपडेट
फिल्म मेकर एस. शंकर (S. Shankar) ने ‘इंडियन 3’ की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने साफ किया है कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 3’ पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म को एस. शंकर के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. लेकिन मेकर्स की ओर से मूवी को रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि फिल्म ‘इंडियन 3’ की वापसी का ऐलान सोशल मीडिया पर साझा किया है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सेनापति वापस आ गए हैं, जीरो टॉलरेंस के साथ. ‘इंडियन 3: वॉर मोड’ में वापसी शुरू.’ वहीं पोस्ट में कमल हासन को तीन अलग-अलग किरदार में दिखाया गया है, जिसमें वो घोड़ सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज हुई थी ‘इंडियन 2’
एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. हालांकि, यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. बता दें कि ‘इंडियन 2’ में कमल हासन, सिद्धार्थ, एस.जे. सूर्या, रकुल प्रीत सिंह और प्रिया भवानी शंकर अहम किरदार में नजर आए थे. लेकिन एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘इंडियन 3’ दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हो सकती है. इस मूवी में