Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हुआ था. उन्होने बताया कि इस बीमारी को लेकर कोई लक्षण नहीं दिखे थे. लेकिन जब वो एक दिन अपने दोस्त के साथ बाहर गई थी, तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई थी. लेकिन जब सबा को इस बीमारी के बारे में पता चला था, तो वो अंदर से पूरी तरह टूट गई थी.
‘दृश्यम 3’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं, वहीं अब ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस यह जानना चाहते हैं कि मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने 14.50 करोड़ रुपये का केलक्शन किया है. इस मूवी ने 8 दिनों में 260.00 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. वहीं फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 312.00 करोड़ का कारोबार किया है. दृश्यम 3 ने दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन में 407.00 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…