Guess Who Is Bollywood Actress: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो आए दिन अपने बारे में कई इंटरेस्टिंग खुलासे करते रहते हैं। कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्मों में आना उनका सपना कभी नहीं रहा है। हालांकि बात जब फिल्मी परिवार की होती है तो लोग यही सोचते हैं कि इस परिवार के बच्चे भी फिल्मों में ही काम करेंगे। हालांकि कई बार ऐसा होता नहीं है। फोटो में दिख रही ये बच्ची भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है लेकिन वो फिल्मों से हटकर अपना करियर बनाना चाहती थी।
बता दें कि फोटो में दिख रही ये बच्ची काफी मजबूत फिल्मी बैकग्राउंड से आती है। इसके बावजूद इस बच्ची को फिल्मों से हटकर क्रिमिनल लॉयर बनना था। पर कहते हैं न कि होता वही है, जो किस्मत को मंजूर होता है। यही वजह है कि इस बच्ची को कैमरे का बुलावा आया और फिल्मों में आने के बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें: मुंबई में फायरिंग..900 KM दूर कच्छ में छिपे, सलमान के आरोपियों को रातभर के ऑपरेशन में ऐसे किया गिरफ्तार
फोटो में दिख रही बच्ची कौन?
आपको बता दें कि हम फोटो में दिख रही जिस बच्ची की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान हैं। करीना कपूर पहले क्रिमिनल लॉयर बनना चाहती थीं लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर की तरह फिल्मों में किस्मत आजमाई और बन गईं सुपरस्टार।
इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू
करीना कपूर खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन नजर आए थे। इसके बाद करीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी हाल ही में फिल्म ‘क्रू’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है।
करीना कपूर की कुल नेटवर्थ
करीना कपूर ने साल साल 2016 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी। कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। फिल्म इंडस्ट्री में करीना वो एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी अपना काम जारी रखा और लगातार फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 485 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 hr ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
4 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
4 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
6 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
6 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
20 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
21 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines