Karan Johar ने घटते वजन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या आपका मतलब?

Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने घटने वजन को लेकर सुर्खियों में हैं। करण को लेकर कई तरह की चर्चा लोगों के बीच सुनने को मिल रही है।

Karan Johar

करण जौहर ने व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट रिवील किया। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर की हाल ही में कई फोटोज सामने आईं, जिनको देखकर हर किसी को करण की हेल्थ की चिंता हुई। सोशल मीडिया पर सामने आई करण की फोटोज में वो बेहद कमजोर लग रहे थे और उनका घटता वजन देखकर हर किसी के मन में कई तरह के सवाल आए। हालांकि, अब करण ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

‘ओजेम्पिक’ पर करण का जवाब

दरअसल, ना सिर्फ फैंस और करण के चाहने वालों के मन में ये सवाल था बल्कि कई लोगों के मन में इसको लेकर सवाल था। वहीं, अब करण जौहर ने अपने इंस्टाग्रम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। कहा जा रहा था कि करण ने अपना वजन घटाने के लिए ‘ओजेम्पिक’ का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Karan Johar

Karan Johar

करण ने शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए करण ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में महीप कपूर के कमेंट पर है। उन्होंने तेजी से वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को क्रिटिसाइज किया था।

karan johar

karan johar

विज्ञापन

महीप के कमेंट पर है पोस्ट

इस पोस्ट में कहा गया है कि महीप ने तेजी से वजन घटाने के लिए #ozempic का उपयोग करने और डायबिटीज वाले लोगों के लिए इसे स्टॉक से बाहर करने के लिए लोगों पर कमेंट किया है। उम्मीद है कि वह #FabulousLives #bollywoodwives की प्रोड्यूसर #karanjohar को भी बुलाएंगी। इस पर अब करण जौहर ने भी रिएक्ट किया है।

करण के पोस्ट को रिशेयर किया

करण ने अपने पोस्ट में लिखा कि हे भगवान, स्वस्थ रहने, अच्छा खाने और अपने न्यूट्रिशन का ध्यान रखना और क्रेडिट ‘ओजेम्पिक’ को मिले और @maheepkapoor क्या आपका मतलब मुझसे था??? करण के इस पोस्ट के बाद महीप ने इसे रिशेयर किया और इस पर हंसने वाली इमोजी पोस्ट की।

विज्ञापन

हर्ष गुजराल ने शेयर की थी पोस्ट

इसके बाद करण ने इसे फिर से रिशेयर किया और लिखा कि आप हंस रही हैं और मैं नाराज हूं। गौरतलब है कि जब कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर करण जौहर संग एक पोस्ट शेयर किया था, तब भी करण के घटते वजन को लेकर सवाल उठे थे। लोगों को फिल्ममेकर की चिंता हो रही थी कि कैसे करण इतने पतले हो गए हैं।

लोगों को हुई थी चिंता

उस दौरान लोगों को तो यहां तक लग रहा था कि करण बीमार है और इसको लेकर लोगों ने कमेंट्स भी किए थे, लेकिन आपको बता दें कि करण जौहर बिल्कुल ठीक हैं और हेल्दी डाइट ले रहे हैं।

विज्ञापन

ओजेम्पिक क्या होता है?

ओजेम्पिक एक ऐसी सामान्य रूप से दी जाने वाली दवा है जिसे टाइप-2 डायबिटीज के उपचार के लिए यूज किया जाता है। अब इसे वेट लॉस के लिए भी लिया जाने लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ