कैंसर ट्रीटमेंट के बीच कहां गई Hina Khan? इलाज या फिर कुछ और है वजह

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में कई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो कहां है? आइए जानते हैं कि कैंसर के इलाज के बीच हिना खान कहां गई हैं?

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर भी करती है। इन दिनों हिना कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं और इसका इलाज करवा रही हैं। हिना को ब्रेस्ट कैंसर है, जो तीसरे स्टेज पर है। इस बीच हिना ने एक बार फिर से अपनी ट्रैवलिंग की फोटोज शेयर की है, जिनको देखकर कुछ लोगों के मन में सवाल है कि हिना कहां गई हैं? आइए जानते हैं कि हिना कहां गई हैं?

हिना ने शेयर की फोटोज

दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी पोस्ट शेयर की है। पहले पोस्ट में हिना ने अपने पासपोर्ट की फोटो और कॉफी गिलास की फोटो शेयर की है। इस फोटो में हिना का चश्मा भी नजर आ रहा है। दूसरे फोटो में हिना ने गाड़ी से फोटो शेयर की है, जिसकी सीट स्क्रीन पर किसी बीच की फोटो नजर आ रही है। तीसरे फोटो में हिना ने बहुत सारे स्नैक्स की तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने इंडिगो को थैंक्स भी किया है।

विज्ञापन

 

hina khan

hina khan

hina khan

hina khan

विज्ञापन
hina khan

hina khan

hina khan

hina khan

विज्ञापन
hina khan

hina khan

hina khan

hina khan

विज्ञापन

पोस्ट में क्या-क्या?

इसके बाद हिना ने अपने पोस्ट में अपनी नो फिल्टर सेल्फी शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने पूछा है कि कैसी लग रही हूं। इसके अगले पोस्ट में हिना ने एक बीच जैसी फोटो शेयर की है, जिसमें एक विमान भी नजर आ रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने बीच से कोकोनट की फोटो शेयर की है और लिखा है वेलकम ड्रिंक।

hina khan

hina khan

विज्ञापन
hina khan

hina khan

घूमने गई हैं हिना खान

हिना खान ने इस सबके बाद एक कार की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फोटो और शेयर की हैं और सबसे आखिर में उन्होंने रात के व्यू की तस्वीर साझा की है और लिखा है सुकून। हिना के पोस्ट से साफ है कि वो किसी इलाज या फिर काम के लिए बाहर नहीं गई हैं।

विज्ञापन

मालदीव्स में हैं हिना

जी हां, हिना खान मालदीव्स गई हैं और वहां से उन्होंने तमाम तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों अपने कैंसर का इलाज भी करवा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को लेकर फैंस परेशान रहते हैं और लोगों को हिना की चिंता रहती है, लेकिन एक्ट्रेस अपना बेहद ख्याल रखती हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। हिना के फैंस और उनके चाहने वाले भी हिना के लिए दुआ करते हैं और उनके जल्दी ठीक होने की सभी उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ