न अमिताभ, न शाहरुख और न ही रजनी, इस एक्टर को मिला इटली का सम्मान, कई हिट फिल्मों का रहे हिस्सा

Indian Actor Has Been Awarded In Italy: हाल में बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता को को इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। क्या आप इनको पहचान सकते हैं?

Indian Actor Has Been Awarded In Italy

Indian Actor Has Been Awarded In Italy (Image Credit - Instagram)

विज्ञापन

Indian Actor Has Been Awarded In Italy: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) जैसी कई भारतीय हस्तियों को फ्रांस के “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” (Highest Civil Honor) और “नाइट ऑफ द लीजन ऑनर” (Knight of the Legion of Honour) से सम्मानित किया गया है। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड के ही एक और दिग्गज अभिनेता हो इटली के “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है, जिसमें वो इटली के “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” के साथ नजर आ रहे हैं।

हम जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया और यूरोप के सुपरस्टार कहे जाते हैं। हम किसी और की नहीं बल्कि रेखा (Rekha) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खून भरी मांग’ में नजर आ चुके कबीर बेदी (Kabir Bedi) की कर रहे हैं।

विज्ञापन

Kabir Bedi को मिला इटली का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी एक बड़ा नाम हैं। हाल ही में मुंबई में “गेटवे ऑफ इंडिया” (Gateway of India) के सामने आयोजित एक निजी समारोह में उन्हें इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ द इटालियन रिपब्लिक (मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना) से सम्मानित किया गया। इस इवेंट के बाद निकोलो फैबी (Niccolo Fabi) के ओर से एक खास लाइव म्यूजिक प्रोग्राम भी आयोजित किया गया था। इस इवेंट के और इटली के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के बारे में बात करते हुए कबीर बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मेलोनी और मोदी की तारीफ की

अपने इस पोस्ट में कबीर लिखते हैं, “यह मेरे लिए एक बहुत ही इमोशनल कर देने वाला अवॉर्ड है, ऑर्डर ऑफ मेरिट, इटली का सर्वोच्च सम्मान दिया जाना। इटली में मेरे जीवन के कार्म भूमि रही है। यह कैवेलियरे (नाइट) से भी ऊंचा है, जो उन्होंने मुझे बारह साल पहले बनाया था। प्रधानमंत्री मेलोनी और मोदी को इंटरनेट पर #Melodi के साथ एक-दूसरे की सराहना करते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। अब इटली और भारत के महान फिल्म उद्योगों के लिए एक साथ विश्व स्तरीय फिल्में बनाने का समय आ गया है”।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ