आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद करते है, जिसके लिए लोग महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. आप भी उनमें से हैं, जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है.
इस सीरीज में आपको ऑनलाइन स्कैम के जाल में फंसे कई लोगों की कहानी देखने को मिलेगी, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है. यह सीरीज आपको ऑनलाइन स्कैम की दुनिया के पीछे का काला सच देखने को मिलता है. आइए जानते इस वेब सीरीज के बारे में विस्तार से.
यह भी पढ़ें: ’70 लोग, एक बाथरूम…’, सलमान खान ने Alliance में सुनाई जेल के दिनों की दर्दनाक कहानी
कहां रिलीज होगी ‘जॉब ट्रैफिकिंग’ सीरीज?
हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो जॉब ट्रैफिकिंग (Job Trafficking) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें कि सीरीज की पहली झलक ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस सीरीज को प्रशांत नायर के निर्देशन में तैयार किया गया है. सीरीज में निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, पवन मल्होत्रा और काव्या त्रेहान अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज को सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ की भी बाप है ये 2 घंटे 21 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख भन्ना जाएगा माथा
‘जॉब ट्रैफिकिंग’ की पहली झलक आई सामने
वेब सीरीज जॉब ट्रैफिकिंग की पहली झलक आज यानी 03 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे विदेशों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के साथ ठगी होती है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जो चीज एक मौके के तौर पर शुरू होती है, वह जिंदा रहने की लड़ाई बन जाती है.’ सीरीज की पहली झलक देखने के बाद से ही लोग इस सीरीज बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक सीरीज की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines