'शूटआउट एट वडाला' समेत कई हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत

Sanjay Gupta Death: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का बीते 30 अक्टूबर को निधन हो गया है. संजय अपने मुंबई के घर में थे जहां सीढ़ियों से गिरने पर उनके सिर पर चोट आई थी.

Sanjay Gupta Death

संजय गुप्ता कांटे और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. Image Credits - Insta/_sanjaygupta

Sanjay Gupta Dies: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने बीते 30 अक्टूबर दुनिया को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि 57 वर्षीय संजय अपने मुंबई के घर में थे जब सीढ़ियों से गिरने पर उन्हें सिर पर चोट आई और जान चली गई. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने संजय के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि उनके लिए यह जानना शॉकिंग था और वे इस खबर से बेहद दुखी हैं. KRK ने भी संजय की मौत पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. संजय के चले जाने पर सिनेमा जगत में शोक पसर गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पंडित ने शेयर की न्यूज

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर किया और लिखा, “यह बहुत शॉकिंग और दुखद है. अभी खबर मिली कि हमारे प्रिय मित्र और जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता अब नहीं रहे. घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया. एक और टैलेंट बहुत जल्दी चला गया. वह एक बेहतरीन नरेटर, जिंदगी से भरपूर पर्सनैलिटी और एक पैशेनेट फिल्ममेकर थे. हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है. तुम्हें याद करेंगे दोस्त.”

KRK ने जताया दुख

विज्ञापन

KRK ने एक्स पर लिखा, “RIP संजय भाई. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आप जा चुके हैं. हम हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड को लेकर बात करते थे. आप हर चीज के बारे में जागरुक रहते थे. मैं तुमसे प्यार करता हूं संजय और ब्रो तुम्हें हर दिन याद करुंगा.”

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं संजय

विज्ञापन

संजय गुप्ता को उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने शूटआउट एट वडाला, जंग, कांटे और काबिल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. सिनेमा जगत में दशकों से काम करते हुए क्राइम ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्मों में उनकी एक्सपर्टीज रही है. संजय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खासा एक्टिव रहते थे और करंट अफेयर्स या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखते थे. संजय ने हाल ही में सिंगर दलेर मेहंदी के साथ उत्तराखंड में हुए बर्ताव पर भी अपना सपोर्ट दिखाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ