Javed Akhtar Viral Statement: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर, लिरिसिस्ट और कवी जावेद अख्तर अक्सर विवादित बयान देकर सबका ध्यान खींच लेते हैं। अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हर तरफ उनके बयान के ही चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के फिल्मी करियर पर बेबाकी से कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद लोग भी सोच में पड़ सकते हैं।
माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को लेकर क्या बोले जावेद अख्तर?
उन्होंने बताया कि कैसे एक हीरो की बदलती इमेज ने बड़े पर्दे पर स्टोरी टेलिंग को प्रभावित किया। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को मीना कुमारी या नरगिस से भी कम्पेयर किया है। जावेद अख्तर ने कहा कि इन दोनों को मीना कुमारी या नरगिस जितने पावरफुल किरदार निभाने को नहीं मिले। जावेद ने अपने बयान में कहा कि ‘माधुरी और श्रीदेवी को देखो, वो दोनों नरगिस, मीना कुमारी या मधुबाला से कम टैलेंटेड नहीं हैं। वो भी उनकी तरह ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस थीं, लेकिन क्या उन्हें अपने पूरे करियर में ढंग का रोल मिला?’
मीना कुमारी और नरगिस से की तुलना
उन्होंने आगे पूछा, ‘कौन-सा यादगार किरदार आपने श्रीदेवी या माधुरी को दिया? इसलिए नहीं कि उनसे कुछ दुश्मनी थी, आपके पास अच्छे रोल्स नहीं थे और ऐसे बढ़िया किरदार इसलिए नहीं थे क्योंकि जब मीना कुमारी थीं। तब ‘मैं चुप रहूंगी’ गुण था। अब ‘मैं चुप रहूंगी’ गुण नहीं है। तो अब गुण क्या है ये लोगों की समझ में नहीं आ रहा। जब 70 के दशक में एक यंग आदमी सत्ता के खिलाफ खड़ा हुआ तो वो गुण था। लेकिन क्या आज जेल जाना भी एक गुण है? आपको नहीं पता, आपको इस तरह का एटीट्यूड सुसाइडल लगेगा।’
यह भी पढ़ें: Ishaan Khattar ने शेयर की ‘डर्टी’ वीडियो, पैंट उतार अंडरवियर में…
बेबाक बयानों से बटोरते हैं सुर्खियां
अब उनका श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित पर दिया बयान काफी सुर्खियों में है। आपको बता दें, जावेद अख्तर हर बार अपनी बात बेबाकी से रखते हैं फिर चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हो या फिर देश को लेकर हो। उनका नजरिया दुनिया से काफी अलग है और इसके चलते उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines