Janhvi Kapoor ने दोस्त की पार्टी में किया 'झिंगाट डांस', मूव्स से लगाया डांस फ्लोर पर आग

janhvi
विज्ञापन

मुंबई: फैशन डिजाइनर जोड़ी कुणाल रावल और अर्पिता मेहता (Kunal Rawal & Arpita Mehta pre- Wedding Video) की प्री-वेडिंग पार्टी की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। स्टार स्टडेड नाइट में बी-टाउन के तमाम सेलेब्स ने अपनी शानदार उपस्थिती दर्ज कराई।

अभी पढ़ें – Brahmastra Promotion: ‘केसरिया’ को अपनी आवाज में गा रही थीं आलिया भट्ट, एक टक निहारते रहे रणबीर

विज्ञापन

पार्टी के अंदर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन (Malaika Arora & Arjun Kapoor) कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें दोनों मिलकर ‘छइयां छइयां’ गाने पर डांस करते नजर आए। इसी कड़ी में अब जान्हवी कपूर और वरुण धवन का वीडियो भी सामने आया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने पार्टी में जमकर मस्ती की।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Dance Video) के वीडियो में उन्हें अपने ही गाने ‘झिंगाट’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने पार्टी में शामिल होने के लिए व्हाइट सेक्विन साड़ी को चुना, जिसमें वो काफी हॉट दिख रही हैं। डांस फ्लोर पर भी जान्हवी (Janhvi Kapoor dance on Jhinghat) को अपने मूव्स से आग लगाते देखा गया। वीडियो के बैकग्राउंड में जान्हवी के अलावा अन्य सेलेब्स को भी एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/ChwSay0vchw/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

दूसरी तरफ वरुण धवन को भी बादशाह के साथ लाइव सिंगिंग के दौरान डांस करते हुए देखा गया। वरुण ने पार्टी में शामिल होने के लिए सफेद कुर्ता पजामा चुना। उनके बगल में खड़े बादशाह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वरुण उनकी धुन पर थिरक रहे हैं।

विज्ञापन

 

https://www.instagram.com/reel/ChwxGMmjxRc/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

पार्टी में मलाइका, अर्जुन के अलावा करण जौहर, अनिल कपूर, वरुण धवन, पत्नी नताशा दलाल, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर के साथ माहिप कपूर और संजय कपूर, जैकी भागनानी, राकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, रिया कपूर जैसे सेलेब्स शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ