300 करोड़ क्लब में एंट्री करने को तैयार Jailer, तो OMG 2 को 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना हुआ मुश्किल
Edited By Nancy Tomar

Jailer Day 15 and OMG 2 Day 14 Box Office Collection
Edited By Nancy Tomar

Jailer Day 15 and OMG 2 Day 14 Box Office Collection
Jailer Day 15 and OMG 2 Day 14 Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ भी हाल ही में रिलीज हुई है।
फिल्म ने ओपनिंग तो बढ़ाई कि लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच हम आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि ‘जेलर’ ने 15वें और ‘ओएमजी 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की है।
पहले बात रजनीकांत की जेलर की कर लेते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक थलाइवा की फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन 3 करोड़ की अनुमानित कमाई की है। हालांकि ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 298.75 करोड़ रुपये हो गया है।
इसी के साथ अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 2.85 करोड़ का कारोबार किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 126.58 करोड़ हो गया है।
रजनीकांत की फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। हालांकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 535 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
साथ ही अगर ‘ओएमजी 2’ की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है और इसमें दिखाया गया है कि स्कूल में सेक्स एजुकेशन दी जानी चाहिए। अक्षय की फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है और अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाती है या नहीं?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: