Emergency होगी Kangana Ranaut की आखिरी फिल्म? बॉलीवुड छोड़ने पर कंगना का चौंकाने वाला बयान

Kangana Ranaut on quiting Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपने राजनीतिक करियर पर भी बात की। उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंगना ने बताया कि क्या वाकई वो बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ रही हैं या नहीं।

Kangana Ranaut on quiting Bollywood

Kangana Ranaut on quiting Bollywood

विज्ञापन

Kangana Ranaut on quiting Bollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि वो फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी। ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान थे क्योंकि कंगना की एक्टिंग के लाखों फैंस हैं। इस खबर ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। साल 2024 में राजनीति में कदम रखने के बाद बीजेपी में शामिल होकर कंगना मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बन गई हैं। इस नए राजनीतिक सफर के बीच ये सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या वो अब बॉलीवुड को टाटा बाय-बाय कर देंगी।

कंगना ने बॉलीवुड छोड़ने पर दिया बयान

कंगना ने ‘इमरजेंसी’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ किया कि उनकी एक्टिंग का फ्यूचर उनके दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है। कंगना ने कहा, “क्या मैं अभिनय जारी रखूंगी, ये एक ऐसा सवाल है जिसका फैसला मैं चाहती हूं कि लोग करें। उदाहरण के लिए मैंने कभी नहीं कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं। लोग ही तय करें कि क्या मुझे राजनीति में आना चाहिए। अगर ‘इमरजेंसी’ सफल होती है और लोग मुझे और देखना चाहते हैं और अगर मुझे लगता है कि मैं सफल हो सकती हूं, तो मैं अभिनय जारी रखूंगी।”

विज्ञापन

इस बात पर निर्भर करेगा कंगना का फैसला

उन्होंने आगे कहा कि अगर राजनीति में उन्हें ज्यादा सफलता मिलती है और वहां उनकी जरूरत महसूस की जाती है, तो वो वहां अपना समय देंगी और एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना लेंगी। कंगना का मानना है कि “हमे जहां सम्मान मिलता है और हमारी जरूरत होती है वहीं हमें रहना चाहिए।” उन्होंने इस बात को भी साफ किया कि उनकी कोई साफ तौर पर योजना नहीं है कि वो अभिनय छोड़ दें या राजनीति में पूरी तरह से शामिल हो जाएं।

‘इमरजेंसी’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया

कंगना का ये बयान तब आया है जब बॉलीवुड के कई लोग उनकी राजनीति में सक्रियता के बारे में चर्चा कर रहे हैं। ‘इमरजेंसी’ फिल्म, जिसमें कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, इसके ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कंगना के फैंस उनके अभिनय के दीवाने हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगी।

विज्ञापन

कंगना ने इस बात पर भी जोर दिया कि वो जीवन के किसी भी मोड़ पर अपनी पसंद के साथ जाएंगी। उनका ये नया कदम बॉलीवुड में उनके भविष्य को लेकर कई सवालों को जन्म देता है। दर्शक और फिल्म उद्योग इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कंगना का अगला कदम क्या होगा और उनकी राजनीतिक यात्रा का असर उनके अभिनय करियर पर कैसा पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ