---विज्ञापन---

‘मैं वापस आऊंगा’, Haunted 3D या ‘भारत भाग्य विधाता’… पहले दिन किसने लूटा बॉक्स ऑफिस? जानें कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे 3 बड़ी फिल्मों का महाक्लैश देखने को मिला. इनमें कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' शामिल हैं. चलिए जानते हैं पहले दिन किसने बाजी मारी है?

---विज्ञापन---

Box Office Collection: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है. बॉक्स ऑफिस पर भी इन तीनों फिल्मों का महाक्लैश देखने को मिला. तीनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो रिलीज के बाद अब खत्म हो गया है. सोशल मीडिया पर फिल्मों को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला. चलिए जानते हैं ओपनिंग डे पर तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शो 2,302 रहे. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.38 करोड़ रहा. आंकड़ों के हिसाब से इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. बता दें इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Peddi vs HJTIHH Box Office Collection: राम चरण की ‘पेद्दी’ के आगे फीकी पड़ी वरुण धवन की फिल्म, जानें किसने किया ज्यादा कलेक्शन

‘भारत भाग्य विधाता’ ने कितनी की कमाई?

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 1 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही और शोज 2,181 रहे. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.19 करोड़ रहा. आंकड़ों के मुताबिक कंगना रनौत की फिल्म ने दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ से कम कलेक्शन किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर कंगना की फिल्म में कितना उछाल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Panchayat 5 का कर रहे हैं इंतजार? तो आज ही देख डालिए 9.1 रेटिंग वाली ये शानदार सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

‘हॉन्टेड 3D’ निकली सबसे आगे

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘हॉन्टेड 3D’ ने पहले दिन 2.50 करोड़ की दमदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.4% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,907 रहे. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.95 करोड़ रहा. आंकड़ों के हिसाब से विक्रम भट्ट की इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर ‘हॉन्टेड 3D’ ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया है.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2026 06:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola