Natasa से अलग होने के बाद क्या अब इस हसीना के करीब आए Hardik? अंबानी की शादी में मिले थे संकेत

Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ हार्दिक और नताशा अलग हो गए हैं, तो वहीं, क्रिकेटर का एक वीडियो भी चर्चा में बना हुआ है।

Hardik Pandya, Ananya Panday

Hardik Pandya, Ananya Panday

विज्ञापन

Hardik Pandya: इन दिनों खबरों के बाजार में हार्दिक पांड्या का नाम टॉप पर बना हुआ है। अब भई क्रिकेटर और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने अपने होने का ऐलान कर दिया है, तो जाहिर है इनको लेकर तमाम तरह की बातें होंगी। इस बीच अब टॉक ऑफ द टाउन में क्रिकेटर को लेकर अलग ही चर्चा हो रही है और इसका सीधा कनेक्शन जुड़ा है ‘अंनत-राधिका’ की शादी से। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

जैसे ही नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने का ऐलान किया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। कोई इनकी शादी को लेकर बात करता नजर आया, तो किसी ने कपल की लव स्टोरी की चर्चा की। हालांकि इन बीच एक ऐसा वीडियो सामने आ गया, जिसको देखकर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि हार्दिक और नताशा के अलग होने की वजह ये तो नहीं? अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, तो भई आपने अनंत-राधिका की शादी के तमाम वीडियो देखें ही होंगे और इस शादी के आया हार्दिक और अनन्या पांडे का डांस वीडियो भी सबने देखा।

विज्ञापन

आंखों में आंखें…

हालांकि इस वीडियो को देखकर लोगों में ये भी चर्चा हुई कि दोनों में क्या कुछ चल रहा है, लेकिन अभी जो वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक और अनन्या डांस तो कर ही रहे हैं, लेकिन इस बीच वो अनन्या पांडे के बेहद करीब हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर अपनी मस्ती में डांस कर रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि हार्दिक को कोई दर्द नहीं। दूसरे यूजर ने कहा कि बढ़िया है। तीसरे यूजर ने कहा कि पांडे और पांड्या। एक अन्य ने लिखा कि ये सब क्या चल रहा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है सच्चाई?

बता दें कि हार्दिक और अनन्या के डांस का वीडियो तो कई दिनों से चर्चा में है, लेकिन दोनों का एक-दूसरे का इतना क्लोज होना, लोगों को जैसे ही नजर आया, तो इसको लेकर बातें होने लगी। हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और क्या सच में दोनों के बीच कुछ है ये तो हार्दिक और अनन्या ही जानते हैं। News24 इस वीडियो को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों में इस तरह की बातें खूब हो रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ