क्या सच में Armaan Malik से तलाक लेंगी Payal Malik? या 'हमदर्दी' के लिए कर रहीं ड्रामा?

Armaan Malik, Payal Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक से तलाक लेने के पायल मलिक के दावे को ड्रामा बताया जा रहा है। उनके वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं और गॉसिप का मजा भी ले रहे हैं।

Payal Malik

Payal Malik

विज्ञापन

Armaan Malik Payal Malik Latest Update: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों वाइफ इन दिनों गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अरमान, पायल और कृतिका ने बिग बॉस ओटीटी-3 में एंट्री की थी। जहां पायल शो से बाहर हो चुकी हैं, वहीं अरमान और कृतिका घर में मौजूद हैं। दोनों माहौल को गर्म कर रहे हैं। अगर पायल की बात करें तो भले ही वे घर से बाहर आ गई हैं, लेकिन उनका ड्रामा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अरे…भई ऐसा हमारा नहीं, बल्कि लोगों का कहना है।

व्लॉग शेयर करके दिया बयान

दरअसल, हाल ही में पायल मलिक ने अपना एक व्लॉग वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अरमान के शो से बाहर आने के बाद वे उनसे तलाक ले लेंगी, क्योंकि अब वे लोगों के और ताने नहीं सुन सकती हैं। जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आया, वायरल हो गया और यूजर्स ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी।

Advertisment

यूजर्स ने बताया ‘ड्रामा’

एक यूजर ने पायल के वीडियो पर लिखा कि वह कोई फैसला नहीं लेगी, बस ऑडियंस को पागल बना रही है और हमदर्दी पाने के लिए यह सब कर रही है, ऐसा कुछ नहीं होने वाला। दूसरे यूजर ने कहा कि यह स्टेटमेंट भी बस व्यूज के लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ व्यूज और हमदर्दी के लिए ऐसा बोल रही है, बाकी कुछ नहीं होने वाला। एक और यूजर ने कहा कि ड्रामा बंद करो पायल, सबको पता है कि यह सब व्यूज के लिए किया जा रहा है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि वह यह सब नाटक कर रही है फिर से।

अरमान से अलग हो जाएंगी पायल?

गौरतलब है कि पायल मलिक ने 2 दिन पहले अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अब वे अरमान मलिक से अलग हो जाएंगी। इतना ही नहीं, बल्कि पायल ने बीते दिन भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि पायल की बहन उनको लेने आई है और अब वे अरमान का घर छोड़ देंगी।

अरमान के शो से बाहर आने के बाद ही सच आएगा सामने

अब सच क्या है, यह तो पायल को ही पता है, लेकिन लोगों ने पायल मलिक के बयान को ‘हमदर्दी और व्यूज’ पाने के लिए ड्रामे का नाम दे दिया है। देखने वाली बात यह होगी कि जब अरमान शो से बाहर आ जाएंगे तो क्या पायल सच में पति से तलाक लेंगी या फिर हर बार कि तरह उनका यह दावा भी झूठा ही निकलेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ