हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोविंदा की वो फिल्म, जिसमें एक्टर ने एक साथ निभाए 6 किरदार; 26 साल पहले हुई थी रिलीज

Govinda Iconic Movie: गोविंदा ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. आज भी ये फिल्में ऑडियंस की फेवरेट हैं. वहीं एक ऐसी आइकॉनिक फिल्म भी है जिसमें एक्टर ने एक नहीं बल्कि 6 किरदार निभाए थे. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Govinda Iconic Movie: बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने अपनी फिल्मों से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. कामेडी रोल्स से लेकर सीरियस रोल्स निभाकर गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार बनकर उभरे थे. आज भी एक्टर की आइकॉनिक फिल्में उनके फैंस के दिलों में बसती हैं. आज हम आपको गोविंदा की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने एक साथ 6 किरदार निभाए थे. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

गोविंदा की आइकॉनिक फिल्म

डांस से लेकर कॉमेडी तक गोविंदा ने अपने टैलेंट से ऑडियंस का दिल जीता है. साल 2000 में आई एक्टर की फिल्म ‘हद कर दी आपने’ बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में गोविंदा के साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में दिखाई दी थीं. वहीं इस फिल्म में गोविंदा ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया था, जो आज तक किसी भी एक्टर ने नहीं किया है. इस फिल्म में गोविंदा ने एक साथ 6 किरदार निभाए थे.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ में एंट्री लेने को तैयार The Odyssey, जानें फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

एक साथ निभाए 6 किरदार

‘हद कर दी आपने’ में गोविंदा ने 6 किरदार निभाकर ऑडियंस को हैरान कर दिया था. इस फिल्म में एक्टर ने राज मल्होत्रा का लीड रोल निभाया था. वहीं राज के किरदार को निभाने के साथ-साथ उन्होंने राज के पिता, राज की मां, राज के दादा, राज की दादी और राज की बहन का किरदार भी खुद ही निभाया था. स्क्रीन पर एक साथ 6 किरदार देखकर फैंस भी शॉक्ड हो गए थे. वहीं हर किरदार को गोविंदा ने बखूबी निभाया.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की सीरीज Netflix पर आते ही बनी नंबर 1, वीकेंड बिंज के लिए है परफेक्ट चॉइस!

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

26 साल पहले आई गोविंदा की इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म में गोविंदा और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में गोविंदा और रानी मुखर्जी के साथ-साथ परेश रावल, जॉनी लिवर, सतीश कौशिक और तन्नाज ईरानी भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola