Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर कई लेटेस्ट वेब सीरीज ने तहलका मचाया हुआ है. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में रिलीज हुई और आते ही ये नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज बन गई है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में ड्रामा से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

2 / 6
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'मुसाफिर कैफे' है. विक्रांत मैसी स्टारर इस सीरीज को हाल ही में रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको रोमांस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.
सीरीज की कहानी

3 / 6
'मुसाफिर कैफे' सीरीज की कहानी चंदर, सुधा और प्रीति की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी की शुरुआत चंदर और सुधा से होती है. चंदर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते हैं और सुधा एक लॉयर होती हैं. दोनों की मुलाकात होती है और दोनों दोस्त बन जाते हैं. वहीं धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है.
कहानी में ट्विस्ट

4 / 6
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब चंदर पहाड़ों में एक कैफे खोलना चाहते हैं और सुधा अपनी एक बड़ी लॉ फर्म खोलना चाहती हैं. दोनों के विचार अलग होने की वजह से दोनों के रिश्तों में भी दूरियां आने लगती हैं और दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

5 / 6
सुधा से अलग होने के बाद चंदर पहाड़ों में अपना कैफे खोलता है और यहां उसकी मुलाकात प्रीती से होती है. प्रीति को चंदर से प्यार हो जाता है और वो कैफे को और ग्रॉ करने के लिए चंदर की मदद करती है. वहीं सीरीज के क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करना होगा.
सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

6 / 6
'मुसाफिर कैफे' सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. इन तीनों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. वीकेंड पर अगर आप किसी नई सीरीज की तलाश में हैं तो इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.