IND vs WI: चौथे टी20 में करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, जमकर सुनाई खरी-खोटी
IND vs WI: हैदरबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. इस मुकाबले में टीम इंडिया 248 रनों का लक्ष्य चेज करने में नाकाम रही. इस हार के बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों की लगाई क्लास (PIC Credit - ANI/X)
India vs West Indies, Sunil Gavaskar: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 248 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम 223 बनाकर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर भारतीय पारी को समेट दिया. इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई.
विज्ञापन
चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन ने 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन बाकी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही. इस हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है. गावस्कर ने कहा है कि टीम को लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके को सुधारना होगा.
विज्ञापन
टीम इंडिया के हार पर क्या बोले गावस्कर?
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के हार के बाद सुनील गावस्कर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, “भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के तरीके में सुधार करना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है. अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं तो यह भारतीय टीम सफल नहीं हो पाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को ऐसा दबदबा बनाना होगा जैसा कि लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को करना चाहिए, लेकिन इस मैच में इसकी जरा सी भी झलक नहीं देखने को मिली.” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा नहीं उठाया, जबकि ओस के कारण उन्हें बल्लेबाजी करने में मदद मिल रही थी.
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के गावस्कर
गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया को संजू सैमसन (56) की ओर से मिली शुरुआत का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन बाकी बल्लेबाज ऐसा करने में नाकाम रहे. उन्होंने आगे कहा, “संजू ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज इसका बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा सके. अभिषेक शर्मा ने खराब पारी खेली जो उनके स्तर के हिसाब से स्वीकार्य नहीं है. ईशान किशन कीमो के जाल में फंस गए, जबकि श्रेयस अय्यर शतक के बाद लय हासिल नहीं कर पाए हैं.”
Sunil Gavaskar slams Indian batters after 4th T20I loss – Batting unit needs to show more responsibility
Sunil Gavaskar said:
"The first thing this Indian side needs to improve is how they chase. The batting unit needs to show more responsibility. If the batters don’t take… pic.twitter.com/smKd73DWUb
वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद सुनील गावस्कर ने अनुभवहीन गेंदबाजों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि इतने ज्यादा रन खर्च करने के बावजूद इन गेंदबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने के लिए और समय देना जरूरी है. गावस्कर ने कहा, “हां, मुझे पता है कि गेंदबाजी खराब रही है, लेकिन ये गेंदबाज अनुभवी नहीं हैं. वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं और उन्हें चौके-छक्के पड़ेंगे तभी वे सीख पाएंगे.”
वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की तारीफ की, जिन्होंने सीरीज में दूसरा शतक जड़ा और नाबाद 102 रनों की पारी खेली. पुजारा ने कहा, “इस सीमित ओवरों की सीरीज में होप भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं. वह आंख बंद करके बड़े शॉट खेलने पर निर्भर नहीं रहते. वह अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा करते हैं और गैप तलाशते हैं. इसी वजह से वह ज्यादा जोखिम लिए बिना तेजी से रन बनाते हैं.”
विज्ञापन
बता दें कि, भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है.
West Indies level the series 2-2.
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.