मशहूर एक्ट्रेस ने 6 महीने बाद ही लिया तलाक, फैंस बोले- अलग होना था तो शादी की ही क्यों...

Famous Actress Divorce Just 6 Months: सिनेमाजगत से कपल के अलग होने की खबरें आती रहती है। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक शामिल है।

famous actress just divorce in 69 month

famous actress just divorce in 69 month

विज्ञापन

Jung Joo Yeon Divorce: मशहूर के-ड्रामा स्टार जंग जू-योन ने अपनी शादी के 6 महीने में ही तलाक लेने का फैसला है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अभिनेत्री जंग जू योन और उनके पति अपने रास्ते अलग-अलग करना चाहते है।

आज यानी 4 नवंबर को, नेवर डाई एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंग जू योन का हाल ही में तलाक हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सच है पिछले महीने जंग जू ये योन और उनके पति ने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है, जो फैंस से लेकर परिवार तक हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ था शादी का रजिस्ट्रेशन 

बता दें कि वैसे तो सिनेमाजगत से कपल के अलग होने की खबरें सामने आती रहती है। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक शामिल है। न्यूज एजेंसी ने जानकारी देते हुए खबर की पुष्टि की और बताया कि अब फैंस की चहेती जू-योन अपने पार्टनर से अलग हो गई हैं। बताते चलें कि मार्च में शादी कर सुर्खियों में आई जू-योन ने महज 6 महीने में ही अपनी शादी खत्म कर ली है और अपने पार्टनर से तलाक ले लिया है। हालांकि कुछ कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अभी तक अपनी शादी का आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था, जो फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

2009 में की करियर की शुरूआत

वहीं, अब कपल ने दक्षिण कोरियाई कानून का पालन करते हुए तलाक लेने का फैसला किया, जिसके अनुसार किसी भी पक्ष को आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए दायर नहीं करना पड़ा और दोनों अपने आप ही अलग हो गए। इसके साथ ही अगर बात करें एक्ट्रेस के करियर की तो साल 2009 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली जंग जू-योन स्टॉर्मी लवर्स, प्रिंसेस ऑरोरा, सिटी ऑफ द सन, ट्वेंटी जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तलाक की खबरों से फैंस उदास है। साथ ही इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ