हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: विद्या बालन 17 साल बाद आर बाल्की संग करेंगी काम, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोंरजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)

Live Updates

17:31 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर इस थ्रिलर क्राइम फिल्म ने रिलीज से पहले ही 19.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 26.72 करोड़ है. फिल्म के अब तक 7.64 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के अभी तक 26,581 शोज बुक हो चुके हैं.

17:11 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

'दृश्यम 2' ने एडवांस बुकिंग में 5.09 करोड़ की ही कमाई की थी. वहीं 'दृश्यम 3' ने अभी तक ब्लॉक सीट्स के साथ 26.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार 'दृश्यम 3' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 से 60 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

16:41 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 2' कब हुआ था शुरू?

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण 9' से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बोल रहे हैं कि लास्ट कप कॉफी के लिए वो ऑडियंस को इनवाइट कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में चैट शो के 9वें सीजन की रिलीज डेट भी रिवील की गई है. करण जौहर के शो का 9वां सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है.

15:58 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुई मल्टीस्टारर फिल्म

'लस्ट स्टोरीज 3' मल्टीस्टारर फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. ये फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में लव, रोमांस और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं इस फिल्म में 4 कहानियां दिखाई गई हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा, सना थम्पी, अली फजल, राधिका मदन, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ हैं.

15:43 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई 'इरुमुडी'

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर रवि तेजा की 'इरुमुडी' ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. रवि तेजा की इस फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

15:02 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर के चैट शो का आखिरी सीजन

फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन रिलीज होने जा रहा है. करण जौहर ने खुद ऐलान किया है कि ये सीजन उनके शो का आखिरी सीजन है. सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो की खूब चर्चा हो रही है.

14:02 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी'?

ट्रेलर के बाद से ही हर किसी को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में राजकुमार राव और ललित प्रभाकर के साथ-साथ और भी सितारे नजर आने वाले हैं. इनमें वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे सितारों का नाम शामिल है.

13:34 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत

फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी की तबीयत बिगड़ गई है. प्रोड्यूसर को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तबीयत क्यों खराब हुई है अभी तक इन कारणों का पता नहीं चल सका है. ANI की रिपोर्ट के अनुसार वाशु भगनानी ने प्राइवेसी की मांग की है और वो फिलहाल किसी से बात नहीं करना चाहते हैं. अब उनके फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें 2 दिन पहले ही वाशु भगनानी की 12 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग छापेमारी भी की.

12:58 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में शादी का एक डेकोरेटेड कार्ड दिखाया है. इस कार्ड पर फैजू एंड तान्या लिखा है. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युविका चौधरी वेडिंग कार्ड को ओपन करती नजर आ रही हैं. वहीं युविका बोलती हैं, 'ओह माय गॉड! ये कार्ड तो फैजू की शादी का कार्ड है. आखिरकार फैजू शादी कर रहा है.' पढ़िए पूरी खबर

12:30 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: करीना कपूर के शो में नजर आएंगे 'कालीन भैया'

करीना कपूर एक बार फिर अपने चिट-चैट शो 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' को लेकर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर 'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी के साथ फोटो शेयर की. इसके बाद दूसरी फोटो मीरा राजपूत के साथ शेयर की. ये सितारे करीना कपूर के शो में गेस्ट बनकर नजर आएंगे.

12:00 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: करीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

करीना कपूर के अपकमिंग चिट-चैट शो 'व्हॉट वुमन वॉन्ट्स' में इस बार बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ जानी-मानी हस्तियां भी नजर आएंगी. वहीं एक्ट्रेस के शो की गेस्ट लिस्ट में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है. मीरा राजपूत करीना कपूर के शो में महिलाओं की लाइफ से जुड़ी स्ट्रगल्स के बारे में भी बात करती नजर आएंगी. पढ़िए पूरी खबर

11:40 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' की कमाई

साउथ सुपरस्टार नानी की 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 19% है. वहीं फिल्म के शोज 5,772 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 101.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 150.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.

11:04 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव की 'प्रहार' में कौन बना अजमल कसाब?

'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' में अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले ललित प्रभाकर एक मराठी एक्टर हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टेलीविजन शोज से की थी. इसके साथ ही उन्होंने 'कुंकू', 'जीवलागा' और 'आभास हा' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. वहीं उन्होंने मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नई पहचान बनाई. पढ़िए पूरी खबर

10:25 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 31% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 7,162 रहे. भारत में 5 दिनों में फिल्म ने अब तक 44.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 53.45 करोड़ हो चुका है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 57.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

09:50 (IST) 30 Sept 2026

Entertainment News LIVE: विद्या बालन 17 साल बाद आर बाल्की संग करेंगी काम

विद्या बालन एक बार फिर आर बाल्की के साथ काम करने जा रही हैं. 17 साल बाद दोनों सितारों साथ में काम करेंगे. इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आर बाल्की के साथ नई शुरुआत और नई फिल्म.' इससे पहले साल 2009 में आई 'पा' फिल्म में दोनों सितारों ने साथ काम किया था. इस फिल्म में विद्या बालन लीड एक्ट्रेस बनकर नजर आई थीं और आर बाल्की ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में थे.

22:44 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

बॉलीवुड सिंघम यानी अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:49 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर दर्शकों को अपनी एक्टिंग से हैरान करने लिए पूरी तरह तैयार है. एक्टर की फिल्म काली खेती की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. इस मूवी में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. पढिए पूरी खबर...

20:42 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज हुई राजकुमार राव की ये दमदार फिल्म

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक्टर की एक ऐसा मूवी के बारे में बताएंगे, जो 13 साल पहले रिलीज हुई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

20:09 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: अक्का’ की OTT रिलीज डेट आई सामने?

अगर आप भी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की सीरीज ‘अक्का’ का ओटीटी पर बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, तो आप के लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, इस सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. आइए जानते हैं यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

 

18:42 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर उठे सवाल

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो भाई सुशांत को याद कर इमोशनल हो रही है.

16:53 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रवि किशन को मिली सोलो हीरो फिल्म

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बाद से ही काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्टर को एक सोलो फिल्म भी ऑफर हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. पढ़िए पूरी खबर...

16:12 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. सिंगर के घर गणेश चतुर्थी पर उन्हें खुशी मिली थी, जिसके बाद पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है.

14:46 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

'दृश्यम 3' ने ब्लॉक सीट्स के साथ 17.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट्स के ये आंकड़ा 11.12 करोड़ है. अब तक फिल्म के 4.50 लाख टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के शोज 21,073 बुक हो चुके हैं. वहीं ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो तब तक एडवांस बुकिंग में और उछाल देखने को मिल सकता है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'दृश्यम 2' को भी पछाड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर

14:11 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: बेटे के पिता बने सिंगर जुबिन नौटियाल

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल बेटे के पिता बन गए हैं. एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटे का वेलकम किया है. बता दें 14 सितंबर को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था, वहीं अब सिंगर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है. सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल को उनके फैंस पिता बनने की बधाई दे रहे हैं.

13:36 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: पेरिश फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस अंदाज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस के एफिल टावर के सामने प्लेस जोफ्रे में आयोजित इवेंट में पार्टिसिपेट किया. ग्लोबल आइकन्स के साथ रैंप वॉक करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वॉक करते समय उनके साथ स्टेज पर केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया भी नजर आए. इस साल पेरिस फैशन वीक की थीम 'वॉक यॉर वर्थ' थी, जो महिलाओं के आत्मविश्वास और महिलाओं की एकजुटता को दर्शाती है. पढ़िए पूरी खबर

13:11 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाया कपिल शर्मा का शो

कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन रिलीज हो चुका है. इस सीजन के शुरू होते ही ये शो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं.

12:32 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर बरार ने बताया BRICS समिट में क्यों परोसा गया शाकाहारी खाना?

रणवीर बरार ने IANS से बातचीत करते हुए इस मुद्दे पर बात की और कहा, 'कभी-कभी आप विवादों से दूर रहना चाहते हैं. कुछ देशों में गोमांस खाया जाता है, कुछ देशों में किसी और तरीके का नॉनवेज खाना खाया जाता है, तो कभी-कभी आप ऐसा खाना परोसने से दूर रहना चाहते हैं जिससे विवाद बढ़ जाए. ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचाने के लिए ही शाकाहारी भोजना परोसा जाता है. इंटरनेशनल लेवल पर शाकाहारी भोजन परोसने से विवादों से दूर रहा जाता है.'

12:09 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द वन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 7,012 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 38.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में ये आंकड़ा 50.35 करोड़ हो गया है.

11:39 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 7 एपिसोड्स की थ्रिलर सीरीज Netflix पर बनी ट्रेंडिंग

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'शक: ट्रस्ट नो वन' है. परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट स्टारर ये सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही है. इसकी कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. वहीं हर मोड़ पर आपको इस सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलेंगे.

11:00 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: इटली में भी छाई थी अमिताभ बच्चन की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, सिनेमाघरों में लगती थी भीड़

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर अपना नाम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया था. 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म को 51 साल हो गए हैं. वहीं हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक्टर ने इस फिल्म से जुड़े किस्से के बारे में बात करते हुए बताया है कि इटली के लोगों में भी इस फिल्म का काफी क्रेज हुआ करता था. पढ़िए पूरी खबर

10:42 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड स्टार्स से क्रिकेटर तक, छोटे पर्दे होस्ट बने ये 5 सितारे

बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक छोटे पर्दे पर होस्ट बन गए हैं. रियलिटी शो के होस्ट बनकर भी ये सितारे ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग भी 'राइज एंड फॉल 2' के होस्ट बनकर रियलिटी शोज की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. इनमें सलमान खान, विरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन, रोहित शर्मा और अजय देवगन लीड रोल में हैं.

10:03 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'राइज एंड फॉल 2' में विरेंद्र सहवाग ने जीता ऑडियंस का दिल

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी होस्टिंग की दुनिया में उतर आए हैं. वीरेंद्र सहवाग हाल ही में शुरू हुए 'राइज एंड फॉल 2' को होस्ट कर रहे हैं. ये शो 26 सितंबर से ही शुरू हुआ है और शुरू होते ही चर्चाओं में छा गया है. प्राइम वीडियो पर ये रियलिटी शो पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं शो में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीति से जुड़े लोग भी नजर आ रहे हैं. इस शो को विरेंद्र सहवाग स्ट्रॉन्ग तरीके से होस्ट कर रहे हैं.

08:53 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' में 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं और कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ 2 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन से सुरक्षित भी हैं. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम नॉमिनेटेड हैं. वहीं आसिफ खान और अरिश्फा खान इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गई हैं.

08:12 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को बर्थडे किया विश

रणबीर कपूर 44 साल के हो गए हैं. बीते दिन एक्टर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. वहीं इस दौरान एक्टर को उनके फैंस और उनके फैमिली फ्रेंड्स ने भर-भरकर बधाईयां दीं. आलिया भट्ट की मम्मी और रणबीर कपूर की सास ने भी रणबीर कपूर को खास तरीके से बर्थडे विश किया.

07:43 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' की कमाई में 53वें दिन गिरावट तो देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने करोड़ों का ही कलेक्शन किया. 53वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 4,298 रहे. फिल्म ने भारत में 309.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 365.50 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 404.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

07:16 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: वामिका गब्बी का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वामिका पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस भी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2007 में रिलीज हुई 'जब वी मेट' में छोटा रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस पंजाबी इंडस्ट्री में चली गई थीं. पंजाबी सिनेमा ने एक्ट्रेस ने बतौर हीरोइन अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और आज वामिका गब्बी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

06:56 (IST) 29 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' में विजय सेतुपति की 'मां' बनीं जरीना वहाब

विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' की पहली झलक मेकर्स ने रिवील कर दी है. इस फिल्म में विजय सेतुपति की मां का किरदार जरीना वहाब निभा रही हैं. इस फिल्म में जरीना वहाब के किरदार का नाम 'जुबैदा' है. वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर और तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक छाई हुई है. वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब पहली झलक ने फिल्म की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है.

Entertainment News in Hindi: विद्या बालन एक बार फिर आर बाल्की के साथ काम करने जा रही हैं. 17 साल बाद दोनों सितारों साथ में काम करेंगे. इस बात का ऐलान एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आर बाल्की के साथ नई शुरुआत और नई फिल्म.’ इससे पहले साल 2009 में आई ‘पा’ फिल्म में दोनों सितारों ने साथ काम किया था. इस फिल्म में विद्या बालन लीड एक्ट्रेस बनकर नजर आई थीं और आर बाल्की ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में थे.’द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 31% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 7,162 रहे. भारत में 5 दिनों में फिल्म ने अब तक 44.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 53.45 करोड़ हो चुका है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 57.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: The Vvaan की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, The Paradise का भी जान लें हाल

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ की कमाई

साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 19% है. वहीं फिल्म के शोज 5,772 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 101.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 150.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola