भोजपुरी एक्टर रवि किशन मौजूदा समय में उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां उनके अभिनय की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. एक्टर पिछले दो सालों से एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. एक्टर इन दिनों इंटरनेट के सेंसेशन बन गए हैं. हालांकि, अब एक्टर को एक बेहद शानदार प्रोजेक्ट हाथ लगा है.
आपको बता दें कि एक्टर को एक भक्ति फिल्म मिल गई है. खास बात यह है कि एक्टर रवि किशन इस बार सपोर्टिंग रोल में नजर नहीं आने वाले हैं. बल्कि वो इस मूवी सोलो लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं.
क्या रवि किशन को मिली सोलो फिल्म?
रिपोर्ट के अनुसार महावीर जैन फिल्म्स एक स्पिरिचुअल फिल्म बनाने वाले हैं. यह मूवी नागजिला के बाद दूसरी मूवी होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी हिंदी सिनेमा की कुछ खास फिल्मों में एक होने वाली है, जिसमें एक्टर रवि किशन अहम किरदार निभाने वाले हैं. इतना ही नहीं मूवी को चलाने की जिम्मेदारी एक्टर रवि किशन के कंधे पर होने वाली है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स को पूरा भरोसा कि इस मूवी में काम करने के लिए रवि किशन ही परफेक्ट होने वाले हैं. इस मूवी के किरदार में एक्टर फिट बैठते हैं.
रवि किशन कौन सी मूवी में सोलो एक्टिंग करने वाले हैं?
एक्टर रवि किशन को जब यह मूवी ऑफर हुई, तो फिल्म की स्क्रिप्ट से वो काफी ज्यादा प्रभावित हुए और मूवी के लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी है. रवि किशन की इस मूवी की कहानी काफी शानदार होने वाली है. इस बार एक्टर आपको कोई एक्शन हीरो या विलेन के किरदार में नजर नहीं आने वाले हैं. बता दें कि इस बार वो भक्ति फिल्म में नजर आने वाले हैं. यह मूवी महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले तैयार होने वाली है. यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने हाल ही फिल्म रामबोला का ऐलान किया है. यह मूवी ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट बना रहे हैं. वहीं रवि किशन की फिल्म की बात करे, तो इस मूवी के टाइटल ऐलान और रिलीज डेट जनवरी 2027 में किया जाएगा.