इटली में भी छाई थी अमिताभ बच्चन की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, सुबह 3 बजे तक सिनेमाघरों में लगती थी भीड़; बिग बी ने खुद सुनाया किस्सा

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की एक आइकॉनिक फिल्म ऐसी है जो इटली में भी छा गई थी. सोशल मीडिया पर एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है.

Amitabh Bachchan blockbuster movie sholay

अमिताभ बच्चन ने सुनाया आइकॉनिक किस्सा (Pic Credit- Instagram)

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज देश के साथ-साथ विदेशों में भी देखने को मिलता था. बिग बी ने खुद रिवील किया है कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म का क्रेज इटली के लोगों के सिर चढ़कर बोला था. सुबह 3 बजे तक सिनेमाघर खचाखच भरे रहते थे. वहीं ये फिल्म भारत में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इटली में भी इस फिल्म की फैन-फॉलोइंग काफी थी. हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में एक्टर ने रिवील किया है कि उनकी लॉबस्टर फिल्म को देखने के लिए इटली के थिएटर्स में 2000 लोग आया करते थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी फिल्म है, तो हम आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘शोले’ हैं. चलिए इस फिल्म से जुड़े किस्से के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने सुनाया किस्सा

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ‘शोले’ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर अपना नाम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया था. 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म को 51 साल हो गए हैं. वहीं हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक्टर ने इस फिल्म से जुड़े किस्से के बारे में बात करते हुए बताया है कि इटली के लोगों में भी इस फिल्म का काफी क्रेज हुआ करता था.

विज्ञापन

इटली में फेमस हुई थी फिल्म

बॉलीवुड स्टार ने बताया कि इटली के बोलोन्या में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी. एक्टर ने बताया कि बोलोन्या में एक बड़ा आंगन हैं जहां इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी. यहां पर करीब 2 हजार लोग रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक ‘शोले’ मूवी देखते रहे थे. इटली के लोग इस फिल्म के फैन हो गए थे. इस बात को सुनकर ऑडियंस भी हैरान रह गई और अमिताभ बच्चन के लिए तालियां बजाने लगी. बता दें इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के डायलॉग्स आज भी ऑडियंस के दिलों में बसे हुए हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ धर्मेंद्र भी लीड रोल में नजर आए थे. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी पॉपुलर हो गए थे. फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार भी लीड रोल में हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ