जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, ‘मिर्जापुर’ का ये एक्टर भी आएगा नजर

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर दर्शकों को अपनी एक्टिंग से हैरान करने लिए पूरी तरह तैयार है. एक्टर की फिल्म काली खेती की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. इस मूवी में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

kaali kheti

फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस (PIC-apnabhidu, Instagram)

सिनेमा लवर्स के लिए अक्टूबर का महीना काफी खास होने वाला है. क्योंकि अक्टूबर में कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इसी लिस्ट में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की मच अवेटेड फिल्म काली खेती का भी नाम शामिल है. यह एक हॉरर थ्रिलर मूवी है, जिसमें आपको सुपरनैचुरल कहानी देखने को मिलने वाली है. अगर आपको हॉरर मूवी देखना पसंद है, तो जैकी श्रॉफ की यह मूवी आपको काफी पसंद आ सकती है.

विज्ञापन

आज यानी 29 सितंबर 2026 को जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही मूवी का पहला मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

‘काली खेती’ का पोस्टर हुआ रिलीज

जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ पोस्टर में देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को देखने के बाद ही पता चल रहा है कि यह मूवी काफी हॉरर होने वाली है. इस पोस्टर में अंधेरी रात, लालटेन और राक्षस दिखाया गया है. इतना ही नहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक  भी काफी हॉरर फिल करा रहा है. खास बात यह है कि दादा (जैकी श्रॉफ) की फिल्म काली खेती में ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) की फेम एक्ट्रेस नेहा सरगम (Neha Sargam) भी नजर आने वाली है. इस मूवी में  शरद केलकर भी अहम भूमिका मूवी में नजर आने वाली है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘काली खेती’?

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर फिल्म ‘काली खेती’ की कहानी का लेखन और निर्देशन हारिस इम्तियाज खान ने किया है. इस मूवी को ब्लैक कैनवस स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. काली खेती अगले महीने यानी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

‘काली खेती’ का किन फिल्मों से होगा क्लैश?

आपको बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती 23 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इसी महीने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ-साथ ‘नई नवेली’, ‘रणबाली’ और ‘उड़ता तीर’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि काली खेती का बॉक्स ऑफि पर किन फिल्मों से क्लैश होने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ