Box Office: नानी की ‘द पैराडाइज’ या सिद्धार्थ की ‘द वन’, मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ देखी जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है. चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में कौन सी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.

Box Office Collection

‘द पैराडाइज’ या ‘द वन’ (PIC- IMDb / District)

साउथ एक्टर नानी (Nani) और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) हाल ही में  सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी इन दिनों थिएटर्स में जमकर कमाई कर रही है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मूवी द वन भी हाल ही में रिलीज हुई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है.

विज्ञापन

हालांकि, अब फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ में कौन सी मूवी ने बेहतर कलेक्शन किया है. अगर आपको भी मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानना अच्छा लगता है, तो आज हम इन दोनों फिल्म का टोटल कलेक्शन बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में किसी एक्टर की मूवी ने अपना जलवा दिखाया है.

विज्ञापन

‘द वन’ ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन

25 सितंबर को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन सिनेमाघरों में दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस मूवी को हर कोई पसंद कर रहा है. दरअसल, इस फिल्म बिहार का महापर्व छठ पूजा को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 8.00 करोड़ कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14.35 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था. इस मूवी ने आज यानी सोमवार को 5.25 करोड़ रुपये छापे हैं, इस फिल्म ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 38.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है. फिल्म में की कहानी बिहार के एक गांव की दिखाई गई है, जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हुई है.

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ ने 5वें दिन कितने नोट छापे?

नानी और राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बात करें, तो इस मूवी को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने 11.60 करोड़ का कारोबार किया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 28 सितंबर को 5 दिन हो चुके हैं. sacnilk के मुताबिक इस मूवी ने 5वें दिन 5.00 करोड़ का रुपये कमाए है. फिल्म ने 5 दिनों में 97.10 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो 114.85 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ