हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'लव एंड वार' से विक्की कौशल का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)

Live Updates

17:46 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: PM Modi पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन एक विशेष भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भक्तिमय सुना और तालियां भी बजाई है. पढ़िए पूरी खबर...

17:01 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: क्या दूल्हा बनने वाले हैं Orry?

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. लेकिन बार उनके वायरल होने की वजह कोई स्टार्ट के साथ क्लिक कराई गई फोटो नहीं बल्कि वायरल हो रहा उनका वेडिंग इनवाइट है. पढ़िए पूरी खबर...

16:14 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कोमल रानी का सुनीता पर पलटवार

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का नाम इन दिनों उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है. वहीं बीते दिन एक्टर ने भी अपनी अफेयर की खबरों पर खुलकर बात की थी. हालांकि, अब रानी स्वर्णकार ने भी इन सभी अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

13:44 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'लव एंड वार' से विक्की कौशल का इंटेंस पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वार’ का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में विक्की कौशल का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

13:19 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से हटाए गए ‘द पैराडाइस’ के रेटिंग-रिव्यूज

साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइस’ बीते दिन यानी 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन इसी बीच टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से मूवी की रेटिंग-रिव्यूज को हटा दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

12:03 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में घरवालों की लगाई क्लास

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. बिग बॉस के घर का माहौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है. लेकिन आज यानी शनिवार के एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान का एंग्री मोड देखकर घर वालों की हालत खराब हो गई है. वीकेंड के वार का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

11:15 (IST) 26 Sept 2026

Entertainment News LIVE: ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘व दन’ बीते दिन यानी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है. आइए जानते ही मूवी के कलेक्शन के बारे में.

23:54 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सस्पेंस थ्रिलर से भरी हैं Netflix की ये 4 फिल्में

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज हुई है, जो एक सस्पेंस थ्रिलर से भरी हुई है. अगर आपने यह मूवी देख ली है, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर...

22:24 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, Gen Z से मांगा सपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर बड़ा सवाल उठाया है.

21:17 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 43 साल पुराना लता मंगेशकर का ये गाना आज भी है खास

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का 43 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो आज भी काफी ज्यादा किया जाता है. इस गाने में सिंगल लड़कियों के दर्द को बड़ी ही सादगी के साथ पेश किया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

20:20 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर कोहराम मचा रही है 7 एपिसोड की ये सीरीज

ओटीटी पर हर वीक कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इतना ही नहीं दर्शक भी इन मूवीज और सीरीज का इंतजार करते हुए नजर आते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई नई सस्पेंस और थ्रिलर से भरी सीरीज की खोज में हैं, तो यह सीरीज आपको लिए काफी बेस्ट होने वाली है.

19:06 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की 'डोंट बी शाय'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है. इस मूवी में आपको Gen Z की जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है. आइए जानते है आलिया की इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:12 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही छाई Mohanlal की बेटी की ये फिल्म

अगर आपको ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको मोहनलाल की बेटी की एक मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म ओटीटी पर आते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

16:30 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द फैमिली मैन' पर बनेगी फिल्म?

पंकज त्रिपाठी की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिस पर मूवी बनाने की योजना बनाई जा रही है. आईए जानते हैं इसके बारे में.

14:48 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मुश्ताक खान को अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड सितारों को सदमा पहुंचा है. अनुपम खेर ने मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने वीडियो शेयर कर कहा कि मुश्ताक खान संग मेरी खूबसूरत यादें रहीं. उनकी निधन की खबर सुनते ही मेरी आंखों में उनका चेहरा दिखता रहा. उनके बेटे मोहसिन और पूरे परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.

14:30 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई 121 मिनट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'बेबी डू डाई डू' है. इस फिल्म को 23 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं हुमा कुरैशी इस फिल्म में एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

14:10 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 49 दिन हो गए हैं. 49वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 49वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 6,729 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 288.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 340.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 377.05 करोड़ की कमाई कर ली है.

13:30 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: सितारों ने नम आंखों से मुश्ताक खान को दी अंतिम विदाई

मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. अनंग देसाई, शहबाज खान, शरद मल्होत्रा, रजत बेदी और सुलभा आर्या जैसे सितारे एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई भी दी. वहीं ये सितारे इस मुश्किल घड़ी में एक्टर की फैमिली के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े नजर आए. वहीं इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 'गदर' और 'गदर 2' में काम करने वाले मुश्ताक खान को सनी देओल ने भी श्रद्धांजलि दी.

13:09 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मुश्ताक खान हुए सुपुर्द-ए-खाक

बॉलीवुड कॉमेडियन मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर को मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी गई. एक्टर के बेटे ने उनकी अर्थी को कंधा दिया. वहीं एक्टर सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं. एक्टर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे.

12:12 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: कोमल रानी संग नाम जुड़ने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचने के बाद गोविंदा सोशल मीडिया पर छा गए. वहीं अब एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा, 'इसमें किसी की भी गलती नहीं है. ये एक सोची-समझी साजिश है और आगे भी ऐसी कई घटनाएं होने वाली हैं. ये मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी इमेज खराब करने की साजिश है. मैंने कभी भी अपने काम के अलावा किसी और चीज पर ध्यान ही नहीं दिया है.' पढ़िए पूरी खबर

11:20 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का लुक हुआ आउट

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का न्यू लुक रिवील हो गया है. एक्ट्रेस के लुक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. नए पोस्टर में आलिया भट्ट काफी ग्लैमरस लग रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. इस लुक में एक्ट्रेस एक डांसर के रूप में दिखाई दे रही हैं. इस पोस्टर को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है.

11:01 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को 'पनौती' मनाते थे डायरेक्टर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि जब मैं बॉलीवुड में आई थी तो मेरी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से होने लगी थी. इसका असर मेरे करियर पर देखने को मिला. मेरी बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर असफलता मिली. इसका नतीजा ये हुआ कि मैं बेरोजगार हो गई और कोई भी डायरेक्टर मुझे कास्ट नहीं करना चाहता था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि डायरेक्टर्स को अचानक मैं 'पनौती' लगने लगी थी. मैंने बहुत टाइम तक ये सब झेला है.

10:25 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 7 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को 2 टीम में बांट दिया गया. यंग डीएसए और काजी तौकीर की टीम के बीच कैप्टेंसी का दावेदार बनने वाला टास्क हुआ. इस दौरान दोनों टीम के सदस्यों को सामने वाली टीम को म्यूजिक के जरिए रोस्ट करना था. वहीं ये टास्क यंग डीएसए की टीम जीत चुकी है. अब सीधे-सीधे यंग डीएसए की पूरी टीम कैप्टेंसी की दावेदार बन गई है. इसमें यंग डीएसए, मैरी कॉम, रीति तिवारी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी और आसिफ खान भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:40 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'हुंकार: द रोर' की ओटीटी रिलीज

अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख स्टारर ये सीरीज भी आज ही ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को इस सीरीज का ट्रेलर भी खूब पसंद आया था. इसमें अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुवीर यादव और राम कपूर लीड रोल में हैं.

08:55 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: मुश्ताक खान ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल

मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. आज भले ही एक्टर हमारे बीच इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा ऑडियंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. इनमें वेलकम, बाता, स्त्री 2, मुझसे शादी करोगी और गदर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं.

08:34 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'द पैराडाइज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 49.3% रही. ओपनिंग डे पर फिल्म के शोज 9,732 रहे. वहीं प्री-रिलीज में फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्री-रिलीज और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 74.90 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:33 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: रुहानिका धवन का जन्मदिन

टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. इस दौरान उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. वहीं अब रुहानिका धवन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. इस शो में रुहानिका कई बड़े सितारों से कंपीट कर रही हैं.

07:06 (IST) 25 Sept 2026

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने गोविंदा की डेटिंग अफवाहों और तलाक पर की बात

गोविंदा की डेटिंग अफवाहों और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि मैं गोविंदा का बहुत बड़ा फैन हूं. वो बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग और डांसिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी निजी जीवन या अपनी आदतों को पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए. हर किसी की जिंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं. मुझे लगता है कि वो भी अपने आस-पास के माहौल से परेशान हो गए हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है वो इससे निपट लेंगे. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो एक बार फिर से उठें और जितना काम अभी कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा काम करें.

Entertainment News: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वार’ से विक्की कौशल का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जिसे देखने के बाद दर्शक मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह मूवी 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.  

अनुपम खेर ने गोविंदा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा की डेटिंग अफवाहों और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि मैं गोविंदा का बहुत बड़ा फैन हूं. वो बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग और डांसिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी निजी जीवन या अपनी आदतों को पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए. हर किसी की जिंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं. मुझे लगता है कि वो भी अपने आस-पास के माहौल से परेशान हो गए हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है वो इससे निपट लेंगे. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो एक बार फिर से उठें और जितना काम अभी कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा काम करें.

रुहानिका धवन का जन्मदिन

टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. इस दौरान उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. वहीं अब रुहानिका धवन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. इस शो में रुहानिका कई बड़े सितारों से कंपीट कर रही हैं.

विज्ञापन

‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 49.3% रही. ओपनिंग डे पर फिल्म के शोज 9,732 रहे. वहीं प्री-रिलीज में फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्री-रिलीज और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 74.90 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola