‘बेबी डू डाई डू आई’ से भी बेहतर हैं Netflix की ये 4 फिल्में, सस्पेंस थ्रिलर देख आएगा मजा
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज हुई है, जो एक सस्पेंस थ्रिलर से भरी हुई है. अगर आपने यह मूवी देख ली है, तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको तगड़ा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है. यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर मूवी है, जो ओटीटी पर खूब चर्चा में बनी हुई है. इन दिनों यह फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है. आपको भी हुमा की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' पसंद आई है, तो आज हम आपको 4 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मैरी क्रिसमस
2 / 5लिस्ट में पहला नाम 12 जनवरी, 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का आता है. इस मूवी को डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था. इस मूवी में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आईं थी. इस मूवी का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग दी गई है. आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इस डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मोनिका ओ माय डार्लिंग
3 / 5दूसरे स्थान पर राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे की मूवी 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का नाम शामिल है. यह मूवी साल 2022 में रिलीज की गई थी. यह मूवी ओटीटी पर देखी जा रही है. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म को आप 2 घंटे 10 मिनट में पूरी कर सकते हैं. फिल्म को IMDb पर 7.4 की रेटिंग दी है.
धोखा: राउंड द कॉर्नर
4 / 5तीसरे नंबर पर साल 2022 में रिलीज हुई आर माधवन की सस्पेंस-थ्रिलर मूवी 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' का नाम आता है. इस मूवी में साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिनका रिश्ता सही से नहीं चल रहा होता है. दरअसल, महिला को मल्टीपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर होता है. यह मूवी आपको शुरुआत से अंत तक बोर नहीं होने देती है. इस मूवी को आप महज 1 घंटे 48 मिनट पूरा कर सकते हैं.
हसीन दिलरुबा
5 / 5लिस्ट में आखिरी नाम साल 2021 में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का आता है. इस मूवी में आपको सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलता है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 6.9 की दी गई है. वहीं मूवी के रनटाइम की बात करें, तो आप इसे 2 घंटे 16 मिनट में पूरा कर सकते है.