OTT पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'डोंट बी शाय', Gen Z की जिंदगी पर बेस्ड है कहानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है. इस मूवी में आपको Gen Z की जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है. आइए जानते है आलिया की इस मूवी के बारे में.
OTT पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की 'डोंट बी शाय' (PIC-
Prime Video India, Youtube)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, इस मूवी को दर्शकों का कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला था. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन इन दिनों आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसे ऑडियंस का साथ मिल रहा है. इस मूवी को दर्शकों ओटीटी पर देखना पसंद कर रहे हैं.
विज्ञापन
दरअसल , इस मूवी की खास बात यह है कि इसे आज के जनरेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस मूवी में आपको Gen Z की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी ही बारीकी के साथ पेश किया गया है. अगर आप ने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘डोंट बी शाय’ (Don’t Be Shy) है. एक्ट्रेस की यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है. इस मूवी को स्रीति मुखर्जी ने डायरेक्ट किया और इसकी कहानी भी लिखी है. आलिया की इस मूवी में खूब सारा ड्रामा के साथ हाईस्कूल, रोमांस और ब्रेकअप को दिखाया गया है. आप इस मूवी को एक बार देखना शुरू करते हैं, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगे.
विज्ञापन
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी में आपको पढ़ाई के अलावा हर चीज देखने को मिलती है. इस मूवी को देखने के बाद आपको करण जौहर की सुपरहिट मूवी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की याद आने वाली है. हालांकि, इस मूवी में आपको ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसा ग्लैमर देखने को नहीं मिलने वाला है.
अंश दुग्गल, आरुशी बजाज, बियांका अरोरा और पीयूष खाती ने इस मूवी में अहम किरदार निभाया है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस फिल्म को आज यानी 25 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज की गई है.