Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई क्लास, आसिफ को भी सुनाई खरी-खोटी

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. बिग बॉस के घर का माहौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है. लेकिन आज यानी शनिवार के एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान का एंग्री मोड देखकर घर वालों की हालत खराब हो गई है. वीकेंड के वार का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है.

Salman Khan, bigg boss 20

सलमान खान ने घरवालों की लगाई क्लास (PIc-X, @BiggBoss_Tak )

विज्ञापन

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. बिग बॉस 20 के घर का माहौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है. भाईजान के इस शो ने लोगों के दिलों दिमाग पर अपना कब्जा जमा लिया है. पिछले कई दिनों से बिग बॉस के घर का माहौल देखने के बाद दर्शक वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दरअसल, सलमान खान वीकेंड के बार घर में हुए पूरे हफ्ते के लड़ाई-झगड़े और कंटेस्टेंट की बीच चल रहे विवाद पर खुलकर बात करते हैं. इस बार का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है. वहीं वीकेंड के वार का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान काफी ज्यादा एंग्री मोड में नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद घर वालों के पसीने छूट गए है.

विज्ञापन

सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई क्लास

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें देखा जा रहा है कि सलमान, रीति तिवारी और उनकी पूरी गैंग को खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान ने साफ शब्दों में कहा कि बीते घर में कैप्टेंसी को लेकर टास्क रखा गया था, जिसमें यंग और काजी की टीम शामिल हुई थी. इस कॉम्पिटिशन में दोनों टीमें एक-दूसरे केंटेस्टेंट को Diss करना था यानी उनकी बेइज्जती करनी थी.

भाईजना कहा कि Diss करने के नाम पर रीति ने सारी हदे पार कर दी थी. वहीं उन्होंने उनकी टीम को भी सुनाया और पूछा कि क्या आप लोगों को नहीं लगा था कि इन्होंने (रिती) ने अपनी सारी हदे पार कर दी थी. वहीं सलमान खान ने यंग की टीम पर भी बोला की आप लोग इन्हें चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थी. आप लोगों को नहीं लगा कि उन्हें रोकना चाहिए था. इसके बाद भाईजान ने घर के कंटेस्टेंट आसिफ को लेकर भी बोला कि कहा गई थी आपकी अकल अब आसिफ.

विज्ञापन

रीति तिवारी ने टाक्स के दौरान दी थी गाली

सलमान खान ने घर वालों से सवाल किया कि क्या आप की बहन के साथ ऐसा होता, तो आप करने देते? दरअसल बुधवार को घर में एक टास्क रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट को एक दूसरे की आलोचना करनी थी. इस टास्क में रीति तिवारी ने सारी हदे पार कर दी है और रैप के नाम पर गाली का भी इस्तेमाल किया था. वहीं अब सलमान खान वीकेंड के वार पर घर वालों की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ