साउथ एक्टर नानी फिल्म ‘द पैराडाइस’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को हर कोई काफी पसंद कर रहा है. यह मूवी 24 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज से पहले मूवी का पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसमें फिल्म ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब मूवी का कलेक्शन काफी तेजी से नीचे गिरता जा रहा है.
24 सितंबर को रिलीज हुई मूवी ‘द पैराडाइस’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये छाप डाले थे. लेकिन अब इस मूवी की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. इतना ही नहीं टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से मूवी की रेटिंग-रिव्यूज को भी हटा दिया गया है, जिसके बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि मेकर्स ने ऐसा क्यों किया है.
‘द पैराडाइस’ ने कितने का किया कलेक्शन?
नानी और राघव जुआल की फिल्म ‘द पैराडाइस’ रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. हालांकि, जब मूवी रिलीज हुई तो इसे लोगों का भरपूर साथ मिला है. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इस मूवी को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है. फिल्म ने खबर लिखे जाने, तक 2.79 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने अब तक 63.94 करोड़ रुपये कमाए हैं.
‘द पैराडाइस’ के हटाए गए रेटिंग और रिव्यू
आपको बता दें कि नानी की मूवी को क्रिटिक्स की तरफ से काफी खराब रेटिंग दी जा रही है, जिसकी वजह से मूवी की कमाई पर काफी खराब असर पड़ रहा है. यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स ने टिकट बुकिंग प्लेटफार्म से रेटिंग और रिव्यू का ऑप्शन डिसेबल कर दिया है. वहीं मूवी के बारे में बात करते हुए मेकर्स और एक्टर ने कहा कि मूवी को लेकर कुछ फेक रेटिंग देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ रहा है. हालांकि, फिल्म के एक्टर नानी ने साफ किया है कि वो सही रिव्यू को बिलकुल भी टारगेट नहीं कर रहे हैं.