'अगर अफेयर है तो…', कोमल रानी संग नाम जुड़ने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी; जानिए क्या बोले 'हीरो नंबर 1'

Govinda Breaks Silence on Dating Rumours: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने कोमल रानी संग नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने बताया कि वो लालबागचा राजा के दरबार में कोमल रानी के साथ क्यों गए थे.

govinda komal rani

कोमल रानी संग नाम जुड़ने पर गोविंदा का आया रिएक्शन (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Govinda Breaks Silence on Dating Rumours: बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. कोमल रानी स्वर्णकार संग उनके अफेयर की अफवाहें खूब वायरल हैं. वहीं हाल ही में कोमल रानी के साथ गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार में भी साथ पहुंचे थे. दोनों ने एक-साथ ही गणपति बप्पा का आर्शीवाद भी लिया. जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई. वहीं अब गोविंदा ने हाल ही में ANI से बातचीत करते हुए कोमल रानी संग नाम जुड़ने को लेकर खुलकर बात की है. सोशल मीडिया पर गोविंदा का बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ‘हीरो नंबर 1’ ने क्या कुछ कहा.

कोमल रानी संग नाम जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचने के बाद गोविंदा सोशल मीडिया पर छा गए. वहीं अब एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा, ‘इसमें किसी की भी गलती नहीं है. ये एक सोची-समझी साजिश है और आगे भी ऐसी कई घटनाएं होने वाली हैं. ये मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी इमेज खराब करने की साजिश है. मैंने कभी भी अपने काम के अलावा किसी और चीज पर ध्यान ही नहीं दिया है. मैं बस अपना काम करता हूं और इसके लिए लोग मेरी तारीफ भी करते हैं.’

विज्ञापन

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे पर क्या बोले एक्टर?

डेटिंग अफवाहों पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘अगर अफेयर भी है तो ये चर्चा का विषय नहीं है. मैं बस काम कर रहा हूं और अपने पेशेवर रिश्ते निभा रहा हूं. मैं लालबागचा राजा के दरबार में अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए कामना करने गया था. इससे पहले भी मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ अपनी फिल्मों के लिए प्रार्थना करने के लिए लालबागचा राजा के दरबार में जा चुका हूं. इसके बाद मेरी कई फिल्में हिट हुई थीं और उनके दरबार में माथा टेकने मेरे लिए लिए शुभ रहा है. ये ही वजह थी कि मैं कोमल रानी के साथ वहां गया.’

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने कसा था तंज

एक्टर ने आगे कहा कि अगर मेरी फिल्म पर काम शुरू हो रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है. इतनी चर्चा क्यों हो रही हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर गोविंदा का ये बयानप काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा और कोमल रानी के साथ में लालबागचा मंदिर में जाने पर रिएक्ट किया था. सुनीता आहूजा ने कहा था कि इंसानों को जितना प्यार दो उसमें फायदा नहीं है. आखिर में धोखा ही मिलता है. इंसानों से अच्छे जानवर होते हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान भी काफी वायरल हुआ.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ