आलिया-रणबीर के बाद 'लव एंड वार' से विक्की कौशल का इंटेंस पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वार’ का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में विक्की कौशल का इंटेंस लुक नजर आ रहा है.

LOVE AND WAR, vicky kaushal

@vickykaushal09

विज्ञापन

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) इन दिनों कोफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी का हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हाल ही में फिल्म से एक्टर रणबीर कपूर और आलिया का पोस्टर जारी किया गया था. यह पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. मूवी के इस पोस्टर को भरपूर सपोर्ट मिला था.

हालांकि, अब मेकर्स ने मूवी ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से एक और नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार मेकर्स ने एक्टर विक्की कौशल का पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका काफी दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है.

विज्ञापन

‘लव एंड वार’ से रिलीज हुआ विक्की कौशल का पोस्टर

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वार का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. इस मूवी को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. दरअसल, गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद डायरेक्टर की ये शानदार फिल्म हैं. इस मूवी को लेकर दर्शकों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म लव एंड वार से रणबीर कपूर का पोस्टर जारी किया गया था. इसके बाद मूवी से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कैबरे गर्ल थीम वाला पोस्टर जारी किया गया था.

दरअसल, दोनों स्टार्स के फैंस उनका पोस्टर देखकर मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इसी बीच फिल्म लव एंड वार से एक और नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का काफी दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है. इस पोस्टर में विक्की कौशल काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं.  विक्की ने हाथ में लाइटर है और मुंह में सिगरेट रखा हुआ है. एक्टर के इस लुक को रेट्रो टच दिया गया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म ‘लव एंड वार’

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वार’ 21 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी में रणबीर – आलिया के साथ विक्की कौशल, ओरहान अवतरामानी, कृष्णा अभिषेक, सुप्रिया पाठक, रजा मुराद और मुजमिल इब्राहिम ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ