Live Updates
Entertainment News LIVE: Kis Kisko Pyar Karu 2 के प्रीमियर में 50 साल की अमीषा पटेल सब पर पड़ीं भारी
साल 2025 के आखिरी में आपको भोजपुरी के उन स्टार्स के बारे में बात रहे हैं, जो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे. इसमें से एक एक्टर पर छेड़छेड़ा के आरोप भी लगे थे. देखिए लिस्ट में किस-किसका नाम है.देखिए फोटोज
Entertainment News LIVE: 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भोजपुरी स्टार्स
साल 2025 के आखिरी में आपको भोजपुरी के उन स्टार्स के बारे में बात रहे हैं, जो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे. इसमें से एक एक्टर पर छेड़छेड़ा के आरोप भी लगे थे. देखिए लिस्ट में किस-किसका नाम है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Akshaye Khanna के लिए स्कूल के दिनों में पागल थीं करीना कपूर
अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके रहमान डकैत के रोल की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच अब करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ के लिए किसने वसूली मोटी रकम?
जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर 2' की काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को अगले साल 23 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के टीजर रिलीज का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. चलिए बताते हैं किस स्टार ने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे लिए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की बेटी की हुई शादी
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े की बेटी आशना हेगड़े की शादी हो चुकी है. पाखी ने बेटी की शादी की इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. देखिए...
Entertainment News LIVE: 3500 पन्नों की चार्टशीट में खुलेगा जुबीन गर्ग की मौत का राज
जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है. ऐसे में अब 3500 पेज की बड़ी चार्जशीट दाखिल की गई है. इसे रिपोर्ट को एसआईटी ने गुवाहाटी के CJM कोर्ट में पेश किया है. इस बॉक्स में चार्जशीट, हलफनामे, जब्त सामग्री, CPU, लैपटॉप और मोबाइल फोन रखे गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE:धुरंधर 2 के लिए एक्साइटेड हैं रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने भी रणवीर की परफॉर्मेंस के लिए दिल छू लेने वाला रिस्पॉन्स दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आदित्य धर और पूरी टीम को मेरा सलाम… आपने एक ‘मॉन्स्टर’ बना दिया है… रणवीर मेरे भाई… अपना टाइम आ गया… अक्षय को एक्टर के तौर पर वो प्यार और सम्मान मिलता देख बेहद खुशी हुई, जिसका वो सालों से हक़दार थे… आदित्य, अभी भी वो रात याद है जब URI रिलीज़ होने से एक दिन पहले हम सब साथ में फिल्म देख रहे थे… URI से धुरंधर तक आपकी ये यात्रा वाकई प्रेरणादायक है… मैं तुम पर बहुत गर्व करता हूँ मेरे भाई… ये नया हिंदी सिनेमा है, अब ये घुस के मारेगा… 19 मार्च का इंतज़ार है…'
Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने की 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस की तारीफ
धुरंधर में रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर जो तारीफ शुरू हुई थी, वह अब पूरे देश में सुनाई दे रही है. अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, अभी धुरंधर देखी. बहुत बढ़िया बनी फिल्म, जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, बेहतरीन टेक्निकल बातें और कमाल के साउंडट्रैक हैं... मेरे भाई रणवीर सिंह की मैग्नेटिक प्रेजेंस, उन्होंने अपनी वर्सेटिलिटी से शो में धमाल मचा दिया है.” उन्होंने अक्षय खन्ना, संजय दत्त, माधवन और अर्जुन रामपाल की “रॉक-सॉलिड प्रेजेंस” और सारा अर्जुन की “स्वीट प्रेजेंस” की भी तारीफ की है.
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' के टीजर रिलीज का इंतजार खत्म
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का इंतजार खत्म होने वाला है. इसे रिपब्लिक डे 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में अब इसका नया पोस्टर शेयर कर ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर 16 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: मराठी के बाद क्या ‘वध’ का बनेगा तेलुगू रीमेक?
फिल्म वध की सफलता के बाद 'वध 2' लगातार सुर्खियां बटोर रही है. दर्शक और समीक्षक दोनों ही इसकी कहानी की खूब तारीफ कर रहे हैं. यही कारण है कि अब अलग–अलग फिल्म इंडस्ट्रीज भी इसे अपने दर्शकों के लिए बनाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. यह सराही गई फिल्म, जिसे हिंदी के बाहर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, अब एक बड़े तेलुगू प्रोडक्शन हाउस की नज़र में आ गई है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, वह वध 2 को साउथ मार्केट के लिए बनाने की योजना में हैं और इसके लिए वे अभिनेता वेंकटेश को मुख्य भूमिका के लिए अप्रोच करना चाहते हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
Entertainment News LIVE: इन 6 देशों में बैन हुई 'धुरंधर'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है. ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में अब इसकी सफलता के बीच इस पर बैन लगने की गाज गिरी है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: डेटिंग की अफवाहों के बीच मृणाल ने की धनुष की 'तेरे इश्क में' की तारीफ
मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच मृणाल ने धनुष की 'तेरे इश्क में' फिल्म की तारीफ की है. मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: दिया मिर्जा ने 44वें जन्मदिन की फोटोज कीं शेयर
दिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस का बर्थडे 9 दिसंबर को था, लेकिन उन्होंने लेट पोस्ट शेयर की है. फैंस दिया की इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Entertainment News LIVE: कमल हासन ने रजनीकांत को किया बर्थडे विश
कमल हासन ने रजनीकांत को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. कमल हासन ने थलाइवा के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'एक शानदार जीवन के 75 साल, महान सिनेमा के 50 साल. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त.'
Entertainment News LIVE: साल 2025 में लाइमलाइट में रहे ये सितारे
साल 2025 में 7 सितारे ने खूब लाइमलाइट बटोरी. इनमें अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, शाहरुख खान, धर्मेंद्र, कल्याणी प्रियदर्शन, ऋषभ शेट्टी और आमिर खान जैसे सितारे शामिल हैं. अक्षय खन्ना तो साल की शुरुआत और एंडिंग में भी छाए रहे. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: रजनीकांत को एक्स दामाद धनुष ने किया बर्थडे विश
रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. रजनीकांत के एक्स दामाद धनुष ने थलाइवा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. सोशल मीडिया पर धनुष का बर्थडे विश काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: गौरव कपूर संग दिखीं कृतिका कामरा
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की डेटिंग रूमर्स काफी वायरल हो रही हैं. इसी बीच दोनों को पब्लिक में एक-साथ देखा गया, जिससे इस रिलेशनशिप की चर्चाओं और तेज हो गई हैं. इससे पहले कृतिका ने गौरव के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी.
Entertainment News LIVE: रजनीकांत मना रहे 75वां जन्मदिन
रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1975 में ‘अपूर्वा रागंगल’ फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजनीकांत आज 430 करोड़ के इकलौते मालिक हैं. वहीं इस साल उनकी 'कुली' रिलीज हुई थी, जो इस साल की टॉप 4 मूवी की लिस्ट में शामिल है.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' में रोल निभाने पर क्या बोलीं सौम्या टंडन?
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में छाई हुई है. मूवी में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना की पत्नी का किरदार निभाया है. वहीं अब सौम्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'मास्टरशेफ इंडिया' रिलीज होने को तैयार
टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' 5 जनवरी 2026 से रात 9 बजे सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होने जा रहा है. वहीं शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं. इस बार शो को विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कपूर जज करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन 27 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 7 दिनों में 207.25 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 306.2 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: तान्या मित्तल ने परिवार के वीडियो किए शेयर
'बिग बॉस 19' फाइनलिस्ट तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवारवालों के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. ये वीडियोज वहीं हैं जो तान्या ने बिग बॉस के घर में दिवाली पर मिस कर दिए थे. इन वीडियोज को शेयर कर तान्या ने दिखाया कि वो वाकई अमीर हैं और उनके परिवारवाले भी अमीर फैमिली से हैं.
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स ने फिर जमाया माहौल, फैंस हुए खुश
बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद शो के कंटेस्टेंट्स एक बार फिर से साथ नजर आए, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: अनजान शख्स ने भरा मांग में सिंदूर, Saumya Tandon के साथ हुई थी छेड़छाड़
Saumya Tandon: मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' की वजह से चर्चा में हैं. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म में सौम्या की एक्टिंग भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘मैं बहुत इमोशनल हो रही हूं…’, धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, कंगना रनौत ने छुए ड्रीमगर्ल के पैर, देखें वीडियो
Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में आज हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी थी. इस दौरान तमाम दिग्गजों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘मैं इसकी पॉलिटिक्स…’, Hrithik Roshan ने दिया Dhurandhar का रिव्यू, क्या बोले एक्टर?
Hrithik Roshan, Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म को फैंस से लेकर सेलेब्स का बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Oscars 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स में पहली बार मिलेगा ये सम्मान, शामिल हुई नई कैटेगरी
Oscars 2026: सिनेमा और सिने लवर्स को ऑस्कर अवॉर्ड का हमेशा ही इंतजार रहता है. ये अवॉर्ड सिनेमा से जुड़े हर कलाकार के लिए बेहद खास होता है. हालांकि, इस बार के ऑस्कर में कुछ बदलाव नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘जिनके साथ मैंने फिल्मों में प्यार का अभिनय…’, Dharmendra को याद कर Hema Malini ने क्या कहा?
Hema Malini, Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेमा बेहद इमोशनल नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Hema Malini ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, दिग्गजों ने दी हीमैन को श्रद्धांजलि
Dharmendra Prayer Meet In Delhi: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी. इस दौरान तमाम दिग्गजों ने हीमैन को श्रद्धांजलि दी. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Kick 2 में होगी इस Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स की एंट्री! Salman Khan की फिल्म का विलेन कौन?
Kick 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किक 2' पर अपडेट आया है. अगर ये लेटेस्ट अपडेट सही है, तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. आइए जानते हैं कि फिल्म पर क्या जानकारी आई है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: गौरव खन्ना ने पैप्स को बांटा प्रसाद, बर्थडे पर सिद्धिविन्याक मंदिर पहुंचे अभिनेता
आज 11 दिसंबर को बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना का बर्थडे है. इस खास मौके पर गौरव खन्ना ने पैपराजी को सिद्धिविन्याक मंदिर का प्रसाद बांटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: ‘मैं दुनिया भर में फिल्म…’, Alia Bhatt को मिला गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
Alia Bhatt Won Golden Globes Horizon Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अभिनेत्री खुद के जुड़े अपडेट्स भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फराह खान ने दुबई से शेयर की फोटोज
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इनमें उन्होंने गोल्डन कलर का सूट पहना है, जो काफी क्लासी लग रहा है. फराह खान की ये फोटोज दुबई की हैं. वहीं फरहा के इस लुक पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: गौरव कपूर को डेट कर रहीं कृतिका कामरा
कृतिका कामरा इन दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. कृतिका क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने गौरव के साथ इंस्टाग्राम पर ब्रेकफास्ट डेट की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: रजनीकांत की कितनी है नेटवर्थ?
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चौथे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सुपरस्टार हैं. रजनीकांत की नेटवर्थ 450 करोड़ है. वहीं एक्टर ने इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुली' के लिए 200 करोड़ फीस ली थी. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स से हटने जा रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स से जल्द ही फिल्में और वेब सीरीज हटने जा रही हैं. इन्हें जल्द ही अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें, कहीं बाद में आपको पछतावा ना हो. इस लिस्ट में 90 के दशक के बच्चों की फेवरेट वेब सीरीज 'फ्रेंड्ज' और कई हिंदी फिल्में भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल
अनुपम खेर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें अनुपम खेर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की खूब तारीफ कर रहे हैं. अनुपम खेर ने डायरेक्टर के साथ-साथ स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की.
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही रश्मिका मंदाना की फिल्म
रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. मूवी में रश्मिका मंदाना के साथ-साथ दीक्षित शेट्टी भी लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'गोलमाल 5' की कास्ट पर चर्चाएं तेज
रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अभी फिल्म की कास्ट की चर्चा तेज हो रही है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अुनसार खबरें हैं कि इस बार फिल्म में करीना कपूर और सोहा अली खान भी शामिल हो सकती हैं.
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान ने की जाह्नवी कपूर की 'होमबाउंड' की तारीफ
शाहरुख खान ने जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की 'होमबाउंड' की खूब तारीफ की है. सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मूवी की कास्ट की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर शाहरुख की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने 13 दिनों में कितनी की कमाई?
कृति सेनन और धनुष की 'तेरे इश्क में' को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म ने 13 दिनों में 107 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 145.5 करोड़ पहुंच गया है.
Entertainment News LIVE: सलमान खान ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े सितारों के बाद सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है. वहीं एक्टर की याचिका पर आज यानी 11 दिसंबर को सुनवाई होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: आयशा खान ने 'धुरंधर' में मचाया डांस से तहलका
'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. आयशा ने 'धुरंधर' मूवी में अपने डांस से तहलका मचा दिया है. 'धुरंधर' मूवी का 'शरारत' गाने में आयशा ने डांस किया और अब ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: तान्या मित्तल पर स्टाइलिस्ट ने लगाया आरोप
'बिग बॉस 19' की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल सुर्खियों में आ गई हैं. तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट ने आउटफिट के पैसे ना देने का आरोप लगाया है. स्टाइलिस्ट ने दावा किया है कि तान्या की टीम पेमेंट क्लियर ना करने के साथ-साथ बद्तमीजी भी की. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?
'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन 26.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 180 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 265.25 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: CID के 'दया' का बर्थडे आज
'सीआईडी' टीवी सीरियल के दया यानी दयानंद शेट्टी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सीआईडी में दया बनकर फेमस हुए एक्टर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है. दयानंद शेट्टी को 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' में देख चुके हैं.
Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन संग साक्षी धोनी की फोटो वायरल
ऋतिक रोशन और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की फोटो सुर्खियों में छाई हुई है. ये फोटो 'कृष' मूवी के सेट की है. फोटो में ऋतिक रोशन के साथ साक्षी धोनी पोज देती नजर आ रही हैं. साक्षी से हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो कॉलेज यूनिफॉर्म पहने अपनी दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में साक्षी के साथ एक फोटो में ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं.
Entertainment News in Hindi: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का इंतजार खत्म होने वाला है. इसे रिपब्लिक डे 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में अब इसका नया पोस्टर शेयर कर ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर 16 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
‘बिग बॉस 19’ की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. बिग बॉस खत्म होने के बाद तान्या को सिद्धिविनायक के दर्शन करते देखा गया था. वहीं अब तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवारवालों के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. ये वीडियोज वहीं हैं जो तान्या ने बिग बॉस के घर में दिवाली पर मिस कर दिए थे. इन वीडियोज को शेयर कर तान्या ने दिखाया कि वो वाकई अमीर हैं और उनके परिवारवाले भी अमीर फैमिली से हैं. सोशल मीडिया पर तान्या के ये वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. इसके साथ ही आज रजनीकांत अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1975 में ‘अपूर्वा रागंगल’ फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाकर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजनीकांत आज 430 करोड़ के इकलौते मालिक हैं. वहीं इस साल उनकी ‘कुली’ रिलीज हुई थी, जो इस साल की टॉप 4 मूवी की लिस्ट में शामिल है.
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन 27 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 7 दिनों में 207.25 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 306.2 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. मनोरंजन जगत की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
15 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines