Entertainment News: प्रभास की नई फिल्म Fauzi का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News LIVE Update

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2026 को दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने आज यानी 16 जुलाई 2026 को प्रभास के एक बेहद दमदार और नए लुक वाले पोस्टर के साथ इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का एलान कर दिया है.

विज्ञापन

कैटरीना कैफ का बर्थडे

कैटरीना कैफ आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं साल 2005 में एक्ट्रेस की ‘मैंने प्यार क्यों किया’ फिल्म रिलीज हुई, जिसके बाद कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में छा गईं. आज एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है.

विज्ञापन

‘अल्फा’ ने 13 दिनों में कितनी की कमाई?

आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ ने 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,319 रहे. ‘अल्फा’ ने 13 दिनों में भारत में अब तक 55.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 66.48 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कुछ ही कदम दूर है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

सुप्रिया पाठक ने हाल ही में अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने शाहिद के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि सुप्रिया ने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद इस OTT पर स्ट्रीम होगी Chand Mera Dil फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की मूवी 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विक्की कौशल ने कैटरीना को विश किया बर्थडे

विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ को बर्थडे विश किया है, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आज कैटरिना अपना 43 जन्मदिन मना रही है. पोस्ट शेयर करते हुए विक्की ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने ने लिखा, 'जान का जन्मदिन'

https://www.instagram.com/p/Da3EW3FowhL/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

दिल्ली के जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं और अपनी बातें सोशल मीडिया पर शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस दिन दोबारा रिलीज होगी इमरान हाशमी की 'आवारापन'

बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बताएंगे, जो एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Alpha के दूसरे हफ्ते की कमाई देख हैरान हुए मेकर्स

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो गए है. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं इसका लेटेस्ट कलेक्शन... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix पर तबाही मचा रही है 2 घंटे 20 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म

OTT पर कई सारी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज और फिल्में मौजूद हैं, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. लेकिन इन दिनों एक ऐसी मूवी ओटीटी पर गदर मचा रही है, जिसे आप 2 घंटे 20 मिनट में पूरा कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: YouTube पर दिमाग हिला देगी ये 8 IMDb रेटिंग वाली ड्रामा फिल्म

अगर आप कुछ मजेदार ड्रामा फिल्म देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये मूवी बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. फिल्म का हर एक सीन आपका दिमाग हिला सकता है. इसे 8 IMDb रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: समांथा प्रभु का हुआ बेबी शॉवर, वायरल हुईं तस्वीरें

समांथा प्रभु जल्द मां बनने वाली हैं. हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ, जिसकी तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसमें उनके पति राज के साथ नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Da2dFgTjIzA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीजर हुआ रिलीज

अभिनेता हिमांश कोहली और रवि किशन की आने वाली फिल्म 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' (Aryabhatt Ka Zero) का आधिकारिक टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. "शून्य से अनंत संभावनाओं तक" की टैगलाइन के साथ बनी यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

https://www.instagram.com/reel/Da2QuQxxxmH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: प्रभास की नई फिल्म Fauzi का पोस्टर हुआ रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म 'फौजी' (Fauzi) दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3 दिसंबर 2026 को दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने आज यानी 16 जुलाई 2026 को प्रभास के एक बेहद दमदार और नए लुक वाले पोस्टर के साथ इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का एलान कर दिया है.

https://www.instagram.com/p/Da178WxS0ch/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने कैटरीना कैफ को बर्थडे किया विश

करीना कपूर ने कैटरीना कैफ को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है. करीना ने कैटरीना के साथ इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है. इसमें उन्होंने स्पेशल अंदाज में कैटरीना कैफ को बर्थडे विश किया.

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर नंबर 1 बना 'अलायंस'

प्राइम वीडियो पर कुणाल खेमू का लेटेस्ट शो 'अलायंस' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई सेलेब्स गेम खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये छाया हुआ है.

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 के ये 5 कंटेस्टेंट्स बने ऑडियंस के फेवरेट!

'लॉक अप 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में राम कपूर, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और वरुण यादव को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ये सितारे छाए हुए हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ ने 'सतलुज' के लिए कितनी ली फीस?

दिलजीत दोसांझ अपनी लेटेस्ट फिल्म 'सतलुज' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं एक्टर की फीस रिवील हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्टर ने सिर्फ 1 रुपया लिया था.

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए अतुल कुलकर्णी, एक दिन के अनशन का किया ऐलान

सोनम वांगचुक 18 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं. वहीं एक्टर अतुल कुलकर्णी भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे हैं. एक्टर ने एक दिन के अनशन की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/Da0F97xoFWM/

Entertainment News LIVE: अनुराग कश्यप ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

अनुराग कश्यप ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने पोस्ट शेयर कर कहा है कि चुप रहने में शर्म आने लगी है. फैंस अनुराग कश्यप को खूब पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' को पूरे हुए 15 साल, ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट

'जिंदगी मिलेगा ना दोबारा' को 15 साल पूरे हो गए हैं. वहीं ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Da0yMlTE6iU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AkrOp4HHm321IKvJd1yN7of

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई अक्षय खन्ना की 'इक्का'

अक्षय खन्ना और सनी देओल की 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा किया हुआ है.

Entertainment News LIVE: 'अल्फा' ने 13 दिनों में कितनी की कमाई?

आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' ने 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,319 रहे. 'अल्फा' ने 13 दिनों में भारत में अब तक 55.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 66.48 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कुछ ही कदम दूर है.

Entertainment News LIVE: 18 साल बाद फिर जमेगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन करते नजर आएंगे. दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. दरअसल ये जोड़ी 18 साल बाद स्क्रीन पर साथ में देखने को मिलने वाली है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ का बर्थडे

कैटरीना कैफ आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं साल 2005 में एक्ट्रेस की 'मैंने प्यार क्यों किया' फिल्म रिलीज हुई, जिसके बाद कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में छा गईं. आज एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है.

https://www.instagram.com/p/DH6ICytNUPA/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'हैवान' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और सैफ अली खान का लुक वायरल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान का खूंखार लुक दिखाई दे रहा है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के पहले पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं पोस्टर रिलीज के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/Da0SKe3lGwu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AOiG0oUPr4lqSiOKS5eDp81

Entertainment News LIVE: 100 करोड़ से बस इतनी दूर Dhamaal 4, जानें 6वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन की काॅमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए है और कमाई कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सर्जरी के बाद पवन कल्याण को अस्पताल से मिली छुट्टी

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को आज बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बता दें कि पवन के दाहिने कंधे की सर्जरी के चार दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है. डॉक्टरों ने पवन का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वो अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं और अस्पताल से जाने के लिए पूरी तरह फिट हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्टर-नेता हैदराबाद स्थित अपने घर चले गए, जहां वो डॉक्टरों की देखरेख में ठीक होने का प्रोसेस जारी रखेंगे. पवन के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: Alpha और Dhurandhar छोडिए! ओटीटी पर देखिए 94 मिनट की ये एक्शन फिल्म

ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में-सीरीज ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं और कुछ सालों बाद अचानक से टॉप 10 में आ जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की बेबी मून की झलक

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और इस स्पेशल टाइम को वो बेहद एंजॉय कर रही हैं. इस बीच अब सामंथा ने इन खास पलों की फोटोज शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Sarggun mehta का लेटेस्ट लुक देखा?

सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए सरगुन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आम का मौसम आ गया है.

https://www.instagram.com/p/Da0VfbgkuBB/?img_index=8

Entertainment News LIVE: Haiwaan से रिवील हुआ अक्षय और सैफ का लुक, कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. साथ ही फिल्म से दोनों स्टार्स का खूंखार लुक भी सामने आया है, जो आते ही छा गया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Avneet Kaur ने ग्रीन कलर की ड्रेस में ढाया कहर

अवनीत कौर ने ग्रीन कलर की ड्रेस में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं. फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और अवनीत की तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Da0GYWPCdZW/?img_index=1

Entertainment News LIVE: OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार कसेगी शिकंजा! Satluj विवाद में ZEE5 पर गिर सकती है गाज

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब सरकार सख्त हो गई है. जी हां, सरकार अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की मंजूरी को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘कभी भी मेरे पास…’, आखिर क्यों पैपराजी पर भड़कीं Mouni Roy?

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मौनी का पैप्स पर गुस्सा फूटा है. इसको लेकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. आइए जानते हैं कि मौनी का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं William Ishmael? जिनके साथ Jennifer Winget की शादी की हो रही चर्चा

पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर एक्ट्रेस की शादी की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर जेनिफर किससे शादी करने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jennifer Winget क्या सच में तलाक के 12 साल बाद करेंगी शादी?

पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यही सुनने में आ रहा है कि जेनिफर शादी करने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: पंकज त्रिपाठी ने बेटी का मनाया बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी आशी त्रिपाठी का जन्मदिन बेहद अनोखे और 'कूल' अंदाज में मनाया है. अक्सर अपनी सादगी के लिए पसंद किए जाने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी बेटी के साथ एक बेहद खास और दोस्ताना बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

https://www.instagram.com/p/DazgOQ5AKsP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: इंतजार खत्म… Jana Nayagan की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. सीएम विजय ने खुद फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आकांक्षा रंजन ने शेयर की अपनी शादी की वीडियो

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने अपनी शादी की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे अपने पति सारांश शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधती हुई नजर आ रही हैं. इस मौके पर करण जौहर, आलिया भट्ट से लेकर अन्य बड़े अभिनेता अभिनेत्रियां मौजूद थे.

https://www.instagram.com/reel/DazUnZHos8P/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: चोर निकला Lock Upp 2 का ये कंटेस्टेंट, मॉल से उठाया 50-60 हजार का सामान

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों लॉक अप 2 लगातार ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि इस बार इसी शो के एक कंटेस्टेंट ने मॉल में हजारों की चोरी का सीक्रेट रिवील किया है. शो की जज फराह खान यह रहस्य सुनकर हैरान रह गई थी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Samantha Prabhu ने दिखाया अपना प्रेग्नेंसी ग्लोअप

समांता प्रभु ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेवल से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपने नए फेज के लिए तैयार हो रही हैं. इस दौरान वे हेल्दी खाना खाते हुए, एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में उनके पति भी साथ में हैं. फोटोज में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ झलक रहा है.

https://www.instagram.com/p/DazajRriO-C/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: क्या Prakhar Ke Pravachan में दिखेगी The Odyssey की पूरी स्टार कास्ट?

कंटेंट क्रिएटर प्रखर गुप्ता अपना 'प्रखर के प्रवचन' नाम से चैनल चलाते हैं, जो इस बार इतने बड़े गेस्ट को अपने शो में लेकर सामने आ रहे हैं. प्रखर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया, जिसमें The Odyssey की स्टार कास्ट गेस्ट पैनल में होने का संकेत मिला. आइए जानते हैं कि क्या वाकई इस बार प्रखर The Odyssey की स्टार कास्ट के साथ पॉडकास्ट करेंगे? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एजाज खान ने पैप्स को सुनाई खरी-खरी

एक्ट्रेस जरीन खान के बाद एजाज खान ने पैप्स पर भड़ास निकाली है. सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी एजाज खान को खूब पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/Dawh3eaoxqo/

Entertainment News LIVE: 'सतलुज' के सितारे, जिन्होंने दिलजीत दोसांझ संग जमाया रंग

दिलजीत दोसांझ की 'सतुलज' सिनेमाघरों में बैन हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर विवाद गहराया हुआ है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चाओं में आ गई है. इसमें अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: हमेशा से मां बनना चाहती थीं समांथा रुथ प्रभु, खुद किया रिवील

समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी पर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा से ही मां बनना चाहती थीं. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी.

Entertainment News LIVE: मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखें समय रैना

समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान समय रैना एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दिए. इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया और सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DayFc-NT5NK/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाया 'लॉक अप 2'

'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

Entertainment News LIVE: सोनी राजदान ने सोनम वांगचुक को किया सपोर्ट

सोनी राजदान ने सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने सोनम वांगचुक से अपील करते हुए कहा है कि भूख हड़ताल खत्न कर दें. सोशल मीडिया पर सोनी राजदान का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Dayx5iGIBXV/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AuQDdUzse9nz9acyWMr16kA

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे ये सितारे

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे भी उतरे हैं. इनमें प्रकाश राज, जीनत अमान, ओमी वैद्य, आयशा खान, नसीरुद्दीन शाह और अभय देओल जैसे सितारों का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में दिखी इस कंटेस्टेंट की दरियादिली

माधुरी जैन ग्रोवर ने दरियादिली दिखाते हुए आकांक्षा को शो में वापस जाने के लिए चुना और खुद को शो से एविक्ट कर लिया. इसे देखकर रितेश देशमुख भी हैरान रह गए. वहीं आकांक्षा चौधरी ने माधुरी जैन के पैर छू लिए. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'अल्फा' ने अब तक कितनी कमाई की?

'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 12वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17% रही. फिल्म ने भारत में अब तक 55.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 65.77 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 92.47 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में अब तक 83.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 115.44 करोड़ का कलेक्शन किया. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

https://www.instagram.com/p/DamVWGno3zp/?hl=en

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को सपोर्ट किया है. आयशा ने '3 इडियट्स' के 'चतुर' यानी ओमी वैद्य का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में ओमी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो सोनम वांगचुक को सपोर्ट करें. वहीं आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर मीडिया से खास अपील भी की. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पैपराजी और मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे इस खबर को प्रमुखता से दिखाएं. केवल आप ही लोगों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत करा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ