Lock Upp 2 के ये 5 कंटेस्टेंट्स बने ऑडियंस के फेवरेट! किसी ने दोस्ती तो किसी ने गेम से जीता दिल

'लॉक अप 2' के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस कुछ कंटेस्टेंट्स को खूब पसंद कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो में कंटेस्टेंट्स के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं.

lock upp 2 (18)
1 / 6

Netflix Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग शो 'लॉक अप 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो के कंटेस्टेंट्स को काफी पसंद किया जा रहा है. शो के कुछ कंटेस्टेंट्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. इनमें श्रेया कालरा से लेकर राम कपूर तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं और कौन-कौन से सितारे इस लिस्ट में शामिल है.  

विज्ञापन

श्रेया कालरा

श्रेया कालरा2 / 6

श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी श्रेया को काफी पसंद किया जा रहा है. शो में श्रेया के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ये ही वजह है कि श्रेया फैंस की फेवरेट बन गई हैं. श्रेया ने 'लॉक अप 2' में सभी गेम्स को अच्छे से परफॉर्म किए हैं और ऑडियंस को एंटरटेन किया है.

विज्ञापन

राम कपूर

राम कपूर3 / 6

टीवी के जाने-माने स्टार राम कपूर चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर राम कपूर के फैंस उनका गेम काफी पसंद कर रहे हैं. राम कपूर फैंस के फेवरेट बन गए हैं. हालांकि राम शो में गेम कम खेल रहे हैं लेकिन दोस्ती निभा रहे हैं. राम कपूर की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला4 / 6

गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी शो में ऑडियंस को अपने जोक्स से एंटरटेन करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर आकांक्षा के फैंस उनके फनी अंदाज को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं. वहीं आकांक्षा भी शो में पामेला सेरेना से दिल से दोस्ती निभाती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे5 / 6

'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं शिल्पा शिंदे भी ऑडियंस की फेवरेट बन गई हैं. दरअसल शो में शिल्पा काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रही हैं. कोई भी मुद्दा हो शिल्पा हमेशा ही अपनी आवाज उठाती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनके गेम को काफी पसंद कर रहे हैं.

वरुण यादव

वरुण यादव6 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लैला यानी वरुण यादव भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. शो में वरुण की एंटरटेनिंग साइड देखने को मिल रही है, जिसे फेंस काफी पसंद कर रहे हैं. शो में वरुण गेम भी खेलते नजर आ रहे हैं और शो में मजाक-मस्ती भी कर रहे हैं. ये ही वजह है कि वरुण भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन