सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर किया बड़ा खुलासा, कहा- 'वह मेरा बेटा नहीं है…'

सुप्रिया पाठक ने हाल ही में अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने शाहिद के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि सुप्रिया ने क्या कुछ कहा है.

supriya pathak

Supriya Pathak ने शाहिद कपूर को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन

फिल्मी दुनिया में सितारों के काम के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते भी काफी सुर्खियों में रहते है. इन दिनों एक ऐसा ही रिश्ता जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर को लेकर सुप्रिया पाठक ने बड़ा खुलासा किया है. आपको बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर, पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे हैं.

पंकज कपूर ने दो शादी की थी. पहली शादी उन्होंने साल 1979 में एक्ट्रेस और डांसर नीलिमा अजीम से की थी. शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे है. पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने साल 1984 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था. हालांकि, साल 1988 में पंकज कपूर ने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से की थी. जिनसे उनके दो बच्चे हैं, सना कपूर और रुहान कपूर

विज्ञापन

सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर संग रिश्ते पर क्या बोला?

हालांकि, अब सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर संग अपने निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. सुप्रिया पाठक ने साफ किया है कि उनका और शाहिद कपूर का रिश्ता काफी अच्छा है. सुप्रिया ने कहा, हम दोनों ने अपने रिश्ते को अच्छा रखने की कोशिश नहीं की, खास कर मैं अपनी बात करूं तो, वो (शाहिद कपूर) मेरा बेटा नहीं है यह बात कभी भी मेरे मन में नहीं आई. वो मेरे लिए मेरा बेटा ही है. उन्होंने आगे कहा कि जब भी मुझसे सौतेले बेटे से जुड़ा सवाल पूछा जाता है, तो काफी अजीब लगता है.

विज्ञापन

सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर को क्या कहा?

सुप्रिया पाठक ने आगे कहा कि सना और रुहान मेरे बच्चे हैं, उसी तरह से शाहिद भी मेरा बेटा ही है. सुप्रिया ने ईशान खट्टर को लेकर कहा कि मैं उन्हें ज्यादा जानती नहीं हूं, तो मैं उन्हें लेकर कोई बात नहीं कह सकती. हालांकि, हम लोग की मुलाकात तो होती है, लेकिन एक-दूसरे को ज्यादा जानते नहीं हैं. आपको बता दें कि पंकज कपूर से अलग होने के बाद साल 1990 में नीलिमा अजीम ने एक्टर राजेश खट्टर के साथ शादी रचाई थी. ईशान खट्टर, नीलिमा और राजेश के बेटे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ