Dhamaal Box Office Collection: 'धमाल 4' ने 5 दिनों में किया कमाल, देर रात की कमाई ने बदली तस्वीर

Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

Dhamaal 4 Box Office Collection

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके बाद भी अजय देवगन की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 5वें दिन फिल्म की कमाई में देर रात तगड़ा उछाल देखने को मिला. चलिए जानते हैं अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ की कमाई में देर रात आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,077 रहे. फिल्म ने 5वें दिन रात 10 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 8.32 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन देर रात फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.18 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन 9.50 करोड़ पहुंच गया.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने 5 दिनों में भारत में अब तक 83.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 115.44 करोड़ का कलेक्शन किया. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और रवि किशन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाया है, जिसके बाद से ही हर कोई इन सितारों की एक्टिंग की तारीफ करता नहीं थक रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ