Satluj Star Cast: 'सतलुज' के 7 सितारे, जिन्होंने दिलजीत दोसांझ संग जमाया रंग; देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

Satluj Star Cast: दिलजीत दोसांझ की 'सतुलज' सिनेमाघरों में बैन हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर विवाद गहराया हुआ है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चाओं में आ गई है.

Diljit Dosanjh satluj star cast
1 / 8

Satluj Star Cast: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर विवाद गहराया हुआ है. भारत सरकार ने इस फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया है. वहीं इसके बाद मेकर्स ने जी5 पर इस फिल्म को रिलीज किया, लेकिन 4 घंटे के बाद ही इस फिल्म को ओटीटी से भी हटा दिया गया. अब फिल्म के सितारों की खूब चर्चा हो रही है. चलिए जानते हैं हम किन सितारों की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ2 / 8

'सतलुज' में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं जिन्होंने इस फिल्म को बैन होने से पहले जी5 पर देख लिया है वो फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दिलजीत दोसांझ के खूब चर्चे हो रहे हैं. बता दें इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल3 / 8

अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ अर्जुन रामपाल की भी खूब तारीफ हो रही है. 'धुरंधर 2' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले अर्जुन रामपाल को इस फिल्म के लिए ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है.

गीतिका विद्या ओहल्यान

गीतिका विद्या ओहल्यान4 / 8

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' में गीतिका विद्या ओहल्यान भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में गीतिका ने दिलजीत दोसांझ की पत्नी का रोल निभाया है. सोशल मीडिया पर भी गीतिका की काफी तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

जगजीत संधू

जगजीत संधू5 / 8

पंजाबी सिनेमा से बॉलीवुड में छाने वाले जगजीत संधू भी सतलुज में अहम रोल निभा रहे हैं. जगजीत संधू को भी उनकी एक्टिंग के लिए पसंद किया जा रहा है. हालांकि भारत की ज्यादातर जनता उनको फिल्म में देख ही नहीं सकी, क्योंकि फिल्म बैन हो गई है.

सविंदरपाल विक्की

सविंदरपाल विक्की6 / 8

सविंदरपाल विक्की इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. 'कोहरा' सीरीज में अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीतने वाले सविंदरपाल विक्की इस फिल्म में भी एक पुलिस अफसर बने हैं और उनका किरदार नेगेटिव है.

विज्ञापन

कंवलजीत सिंह

कंवलजीत सिंह7 / 8

टीवी से बॉलीवुड की दुनिया में छाने वाले कंवलजीत सिंह भी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में कंवलजीत का नेगेटिव किरदार है. सोशल मीडिया पर भी कंवलजीत की काफी तारीफ हो रही है.

वरुण बडोला

वरुण बडोला8 / 8

वरुण बडोला भी 'सतलुज' में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर वकील की भूमिका निभाते दिखाई दे रहे हैं. जो जसवंत सिंह के वकील बनते हैं और उनके साथ मिलकर पंजाब में चल रहे मुद्दे पर बात करते दिखाई देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन