‘हैवानियत अब नहीं रुकेगी…’, Haiwaan से रिवील हुआ अक्षय और सैफ का लुक, कब रिलीज होगी फिल्म?

Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. साथ ही फिल्म से दोनों स्टार्स का खूंखार लुक भी सामने आया है, जो आते ही छा गया है.

Haiwaan

Haiwaan. image credit- social media

Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. लगभग 17 साल बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार को एक साथ देखा जाएगा. अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में दोनों साथ नजर आने वाले हैं. इस बीच अब फिल्म से दोनों स्टार्स के लुक के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन

फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट रिवील

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘हैवान’ को लेकर जानकारी साझा की है, जिसके बाद फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कोई सब कुछ देखता है, कोई कुछ नहीं भूलता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी, #Haiwaan 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म से अक्षय और सैफ के लुक की बात करें तो दोनों का खूंखार लुक नजर आ रहा है. इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई इस पर रिएक्शन दे रहा है और कमेंट के जरिए प्यार लुटा रहा है.

नेगेटिव रोल में होंगे अक्षय कुमार

फिल्म ‘हैवान’ से सैफ और अक्षय का जो लुक सामने आया है, उसको देखकर लग रहा है कि दोनों का किरदार बेहद दमदार होने वाला है और दोनों स्टार्स थिएटर्स में बवाल काटेंगे. बता दें कि कुछ महीनों पहले एक इवेंट में अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म ‘हैवान’ में वो नेगेटिव रोल करने वाले हैं. अब फिल्म से उनके लुक को देखकर लग रहा है कि उनका किरदार बेहद तगड़ा है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

इतना ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर भी हिंट दिया था. जी हां, उन्होंने कहा था कि मैं सोच रहा था कि मुझे ये रोल करना चाहिए या नहीं. इस फिल्म में अंत में मैं हार जाता हूं, हैवान हार जाता है. साथ ही अगर सैफ अली खान के रोल की बात करें तो अभी उनके रोल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ